संसद भवन पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

0
9

देश में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल ‘Cockroach Janata Party’ (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज बेहद उग्र हो गया है। पार्टी ने मानसून सत्र की शरुआत के साथ ही एक बड़े ‘चलो संसद मार्च’ का आहान किया है। CJP के इस आंदोलन को देश भर के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारी 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के ऐतिहासिक धरने स्थल जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे, जहां आज सुबह तक एक बड़ा हुजूम इकट्ठा हो चुका है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। नई दिल्ली और संसद के आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती की गई है और जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई है।

संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here