रांची में रविवार (9 अगस्त) को सरकार और छात्र संगठनों के बीच तीसरे दौर की बैठक करीब पांच घंटे तक चली। बैठक में छात्रों की विभिन्न मांगों और उनसे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि उनकी 50 फीसदी से अधिक मांगों पर सरकार के साथ सहमति बन गई है। हालांकि, सभी मांगों पर पूरी सहमति नहीं बन पाई है।
छात्र संगठनों ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के बावजूद उनकी कई प्रमुख मांगें अभी लंबित हैं। ऐसे में छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। बैठक के बाद भी सरकार और छात्र संगठनों के बीच पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। अब छात्रों के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।



















