हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल; 2012 बैच के IAS अधिकारी अब केंद्र में देंगे सेवाएं.मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
29
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल; 2012 बैच के IAS अधिकारी अब केंद्र में देंगे सेवाएं.मिली बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी का तबादला किया है। इस संबंधी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि जारी किए गए आदेश के अनुसार डॉ. शालीन, आईएएस (एचवाई:2012), प्रबंध निदेशक को निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग, दिल्ली में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।डॉ. शालीन IAS (एचवाई:2012), प्रबंध निदेशक, हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड तत्काल प्रभाव से भारत सरकार में सेवाएं देंगे।

डॉ. शालीन हरियाणा कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं, जिनका जन्म 13 मई 1986 को हुआ था। उन्होंने एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से चिकित्सा में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। 

अपने पूरे करियर में, शालीन ने हरियाणा पर्यटन निदेशक, सरकार के विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक, रजिस्ट्रार, मुख्य प्रशासक, उपायुक्त, नगर आयुक्त, एडीसी सह सीईओ, एसडीओ और विशेष अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है।