AI से बनाई फर्जी इमेज, फिर सोशल मीडिया पर कर दी वायरल…जांच के बाद हिसार पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी

0
9

हिसार: सोशल मीडिया पर पुलिस और सफाई कर्मचारी महिला से जुड़ी कथित फेक एआई (AI) जनरेटेड इमेज प्रसारित करने के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर एआई तकनीक का इस्तेमाल कर एक भ्रामक और फर्जी तस्वीर तैयार करने तथा उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। मामले में पहले मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार जांच में आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन और AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर तस्वीर तैयार किए जाने से संबंधित सामग्री सामने आई है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि AI टूल में पुलिसकर्मी और एक सफाई कर्मचारी महिला से संबंधित हिंसक दृश्य तैयार करने के लिए कमांड दिया गया था, जिसके आधार पर कथित रूप से एक फेक और भ्रामक तस्वीर बनाई गई। इस तस्वीर को वास्तविक घटना के रूप में पेश कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का आरोप है।हिसार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फोटो, वीडियो या अन्य सोशल मीडिया कंटेंट को बिना सत्यापन के शेयर न करें। पुलिस ने कहा कि एआई के माध्यम से तैयार किए गए भ्रामक कंटेंट को वास्तविक बताकर प्रसारित करना गंभीर मामला हो सकता है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।पुलिस ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। हालिया घटनाओं के दौरान ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई हैं।हिसार पुलिस ने नागरिकों, सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया संस्थानों से जिम्मेदार पत्रकारिता और जिम्मेदार सोशल मीडिया व्यवहार अपनाने की अपील की है। हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया कि भ्रामक और फेक एआई कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here