चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के लाभार्थियों के लिए हैल्थ कार्ड प्राप्त करना अब और आसान हो गया है। स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) पंजाब ने ऑफिशियल पोर्टल के जरिए कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब कार्ड की कॉपी लेने के लिए खास तौर पर किसी केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। e-KYC और फोटो आधारित वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, लाभार्थी अपने मोबाइल फोन पर हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या उसकी प्रिंट कॉपी ले सकते हैं। कार्ड डाउनलोड करने के लिए फैमिली ID, हेल्थ कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर से रिकॉर्ड सर्च किया जा सकता है।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल या आधार से जुड़ी डिटेल्स के जरिए OTP द्वारा सुरक्षित वेरिफिकेशन की जाएगी। सफल ऑथेंटिकेशन होने पर वेरिफाइड कार्ड PDF फॉर्मेट में मिलेगा। एस.एच.ए. पंजाब ने साफ किया है कि कार्ड डाउनलोड करने से पहले, लाभार्थी का e-KYC और फोटो-बेस्ड वेरिफिकेशन पूरा करना जरूरी है। परिवार के सदस्यों की अपडेटेड फोटो भी वेरिफाई की जा सकती हैं।
सिर्फ कार्ड डाउनलोड करना वेरिफिकेशन प्रोसेस का विकल्प नहीं है। डिजिटल सुविधा से कागजी कार्रवाई और गैर-जरूरी विजिट कम होंगी और जरूरत के समय कार्ड तक तेजी से एक्सेस मिलेगा। इस स्कीम के तहत योग्य परिवारों को प्रति परिवार हर साल 0 लाख रुपये तक का कैशलेस हेल्थ ट्रीटमेंट कवरेज दिया जा रहा है।




















