प्रयागराज । जेड गार्डन में आज पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व कमीश्नर बादल चदर्जी ने की। मुख्य अतिथि श्री तलब जौनपुरी रहे। विशिष्ट अतिथि डाॅ यास्मीन सुल्ताना नकवी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना शुक्ला की वाणी वंदना से हुआ। इसके पश्चात प्रयागराज की वरिष्ठ साहित्यकार देवयानी की पुस्तक ‘अनुभूति के शब्द’ का विमोचन हुआ जिस पर मंचस्थ विद्वानों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये। उसके बाद डाॅ यास्मीन सुल्ताना, डाॅ प्रदीप चित्रांशी, उमेश श्रीवास्तव, चन्द्रा सक्सेना ‘निशी’ राम अधार यादव, सुषांत घोष को फूल, स्मृति चिन्ह, शाल देकर सम्मानित किया गया है संचालन वरिष्ठ कवयित्री वंदना शुक्ला ने किया। इस आयोजन बादल चटर्जी, शर्मिला चटर्जी, उमेश श्रीवास्तव, सुशान्त घोष, रामअधार यादव, डा. यासमीन सुल्ताना नक्वी, मीरा सिन्हा, ज्योतिर्मय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, वंदना शुक्ला, गोपा घोष, बेला बनर्जी मित्तल, रुपाली घोशाल, रानू बनर्जी, ईश्वर शरण, दिनेश कुशवाहा
विरेन्द्र तिवारी, तलब जौनपुरी, जया मोहन, निखत बेगम आदि शहर के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन रचना सक्सेना ने किया।

















