इंदौर : संघ प्रमुख मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे गुरुवार दोपहर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए। मोहन भागवत उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।गौरतलब है कि आज उज्जैन शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख दीये प्रज्वलित किए जा रहे हैं। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में मोहन भागवत के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे और इंदौर एयरपोर्ट से रैली के रूप में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।





















