PM मोदी के लिए जलाए दीयों से बूंद-बूंद तेल निकालती बच्ची की तस्वीरें वायरल, बोली- आज सब्जी के लिए मुफ्त तेल मिल गया

0
5
PM मोदी के लिए जलाए दीयों से बूंद-बूंद तेल निकालती बच्ची की तस्वीरें वायरल, बोली- आज सब्जी के लिए मुफ्त तेल मिल गया

दमोह:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन दमोह में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  मध्य प्रदेश के उज्जैन समेत प्रदेश भर में लाखों दीये जलाए गए। इसी कड़ी में दमोह जिले में भी 6 लाख दीए जलाए गए। इसी दौरान देर रात दीये बुझने के बाद बच्चे और लोग दीयों में से बूंद बूंद तेल भरते नजर आए।दमोह ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने मनोज देवलिया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सनातन संस्कृति के अनुसार मोदी जी के जन्म दिन पर दिए जलाए जाना पूरी तरह से अनुचित है। रास्तों को रोककर इस तरह  यातायात बाधित करना और जन्मदिन के नाम पर धनराशि का सरकारी व्यय बिल्कुल गलत है।वहीं दमोह नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र लोधी से जब पूछा गया कि दीयों और बत्तियों की राशि कहां से आई तो उन्होंने कहा कि इनकी राशि नगरपालिका की तरफ से व्यय की गई है। वहीं कर्मचारी जलते दीये रखते नजर आए जिस पर सीएमओ गोलमोल जवाब देते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here