भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्पष्ट जवाब

0
3
भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्पष्ट जवाब

पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के बारे में वह क्या महसूस करते हैं, यह अपनी पार्टी (भाजपा) को बताना उनका फर्ज है और इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

मोरारजी देसाई का दिया कैप्टन ने उदाहरण -कैप्टन ने यह भी कहा कि वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन इस मुश्किल दौर के बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह 84 साल के हैं, लेकिन अभी बूढ़े नहीं हुए हैं। उन्होंने मोरारजी देसाई का उदाहरण दिया, जो काफी अधिक उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की याद में लिखी गई किताब ‘बिशन विद लव’ के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि मैं 84 साल का हूं, लेकिन मोरारजी देसाई भी 92 साल के थे। इस मौके पर जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराजगी का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 60 सालों से पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं।

पार्टी को अपने विचारों और भावनाओं से अवगत कराना मेरा फर्ज
उन्होंने शिकायत जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग हमारे बाद पार्टी में आए हैं, जिन्हें अभी एक साल भी नहीं हुआ। हमने इतने वर्षों में पंजाब के उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हमारे साथ कोई सलाह-मशविरा तक नहीं किया जाता। इसलिए पार्टी को अपने विचारों और भावनाओं से अवगत कराना मेरा फर्ज बनता है। मैंने यह नहीं कहा कि कांग्रेस या भाजपा में अब मेरी सार्थकता नहीं है। पार्टियां बदलती रहती हैं। एक समय मैं कांग्रेस में था, लेकिन ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर मैं अकाली दल में चला गया था और बाद में कांग्रेस में वापस लौट आया। इसका मतलब यह नहीं है कि अब मैं पार्टी छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो जाऊंगा। कैप्टन ने जोर देकर कहा कि भाजपा नेताओं को अपने विचार और अपनी भावनाएं बताना मेरा फर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here