भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर के नाम पर बेन गुरियन एयरपोर्ट का लाउंज रखने की तैयारी

0
3
भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर के नाम पर बेन गुरियन एयरपोर्ट का लाउंज रखने की तैयारी

इजराइल के डिप्टी मिनिस्टर अल्मोग कोहेन ने नेसेट में एक विधेयक पेश करने की योजना की घोषणा की है। प्रस्ताव के तहत बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक लाउंज का नाम भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर के नाम पर रखने की बात कही गई है।

कैप्टन सुमित मच्छर उस घटना के दौरान चर्चा में आए थे, जब फ्लाइट FZ1073 में कथित तौर पर को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया और विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की।

घटना के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन सुमित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने वाला रिलीज बटन दबाने में सफलता हासिल की। दरवाजा खुलने के बाद यात्री और केबिन क्रू के सदस्य कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को-पायलट को काबू में किया।

इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों और क्रू सदस्यों की मदद से विमान को स्थिर किया गया। विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here