बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, मच गई चीख-पुकार, 18 बच्चे थे सवार

0
2
बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, मच गई चीख-पुकार, 18 बच्चे थे सवार

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में 18 बच्चे सवार थे। इनमें तीन बच्चों को चोटें आईं, जबकि 15 बच्चे सुरक्षित बच गए। चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस, जिले की सीमा से सटे रायबरेली के नसीराबाद इलाके से बच्चों को लेकर जा रही थी। नसीराबाद इलाके के काजीपुर-तेलियानी संपर्क मार्ग पर अचानक सामने से एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को सड़क के कच्चे हिस्से पर उतार दिया। इसी दौरान बस फिसलकर खंती में पलट गई। बस पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। 

बस में कुल 18 बच्चे थे सवार
स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस में कुल 18 बच्चे सवार थे। इनमें छतोह के आलमपुर निवासी दर्शील समेत तीन बच्चों को चोटें आईं। चालक, परिचालक और घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत पहले से बेहतर बताई गई। बताया गया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here