PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं कहा- जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

0
2
PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं कहा- जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी वह देश के बहादुर जवानों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि वह यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है और यह अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ”आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में आप सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां आएं। मैं भी आप सभी की तरह पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर साल देश के बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा, ”इस बार भी मैं इस परंपरा को जारी रखूंगा। आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस सैन्य अड्डे या चौकी पर जवानों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। इससे पहले मोदी ने सरकार के ‘जन संपर्क पोर्टल’ पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी को करुणा फैलाने, सकारात्मकता अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, ”प्रिय देशवासियों, दिवाली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here