आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने की घोषणा की है, जिससे उनकी 13 साल पुरानी शादी खत्म हो गई है।बता दें कि पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में हैदराबाद के एक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत रूसी नागरिक अन्ना लेझनेवा से शादी की थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच।
सोशल मीडिया पर किया अलग होने का ऐलान
अपने शुभचिंतकों और करीबियों के लिए जारी एक संयुक्त बयान में, इस जोड़े ने कहा, अपनी जिंदगी का एक लंबा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा, भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। अपने इस संक्षिप्त बयान के अंत में उन्होंने कहा, “जीवन के इस बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दया और हमारी निजता के सम्मान की उम्मीद करते हैं। इस सफर में जो लोग हमारे साथ खड़े रहे, हम उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। अलग होने की घोषणा के तुरंत बाद, अन्ना कोनिडेला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।इस खबर से अभिनेता के प्रशंसकों और इंडस्ट्री में उनके शुभचिंतकों को गहरा झटका लगा है, क्योंकि यह जोड़ा एक-दूसरे के काफी करीब माना जाता था।दरअसल, इस साल 2 सितंबर को पवन कल्याण के 55वें जन्मदिन पर, अन्ना ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा था।अन्ना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर अपने पति पवन कल्याण के साथ एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, “आज हम आपका जन्मदिन मना रहे हैं। आप बहुत से लोगों के दिलों, ख्यालों और प्रार्थनाओं में बसे हैं- यह इस बात का खूबसूरत उदाहरण है कि आपने कितने लोगों की जिंदगी को छुआ है और दूसरों को कितना कुछ दिया है।




















