प्रतापगढ़ बुलेटिन – 1 मई 2024

0
218

सडीएम ने दिखाई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी

प्रतापगढ़, पट्टी। नगर पंचायत स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सडीएम देश दीपक सिंह ने  शत-प्रतिशत मतदान के लिए एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट के  कैडेटों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि 25 मई के दिन मतदान महापर्व के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें। अपने गांव, शहर तथा आसपास के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदाता भविष्य का विधाता है। एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। मतदाता जागरूकता रैली को उप जिला अधिकारी देश दीपक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मनोज राय तहसीलदार पट्टी, पवन सिंह नायब तहसीलदार, आलोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, डॉ0 विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य, अनीस अहमद, नोडल अधिकारी नीलम मिश्रा, सतीश पाण्डेय, रमेश तिवारी, राजेश दुबे, प्रशस्त तिवारी, पंकज तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, वेद प्रकाश उपाध्याय, अमित पांडे, वरुण कुमार पटेल, संजय तिवारी समेत विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन अरुण मिश्र ने किया।

हज यात्रियों को लगाया गया टीका, किये गए प्रशिक्षित

प्रतापगढ़। शहर के शेख मस्जिद के पीछे अहाते में मंगलवार को हज टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डा0 जीएम शुक्ल ने फीता काटकर किया। जिले से चयनित139 हज यात्रियों में से 119 हज यात्रियों का टीकाकरण के साथ प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण टीम का गठन किया गया था। जिसमें एएनएम वत्सला सिंह, अर्चना, रिंकी सिंह, विमलेश, पूनम सिंह, एवं वकार अफरोज ने टीकाकरण का कार्य संपादित किया। हज यात्रियों को प्रशिक्षण मौलाना रियाजुल हसन काजमी एवं मेहंदी प्रतापगढ़ी ने दिया। हज यात्रियों के खान-पान की व्यवस्था हाजी उबेद जाफरी की तरफ से किया गया। यात्रियों की खिदमत रिजवान, मोहम्मद फारुकी, रेहान जाफरी, शोएब, नसीम, समीम, फातिमा जाफरी, रफत जाफरी आदि ने किया।इस बात की जानकारी जिला हज कमिटी के सदस्य जफर फारूक जाफरी ने दी है।

व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों व प्रभारियों के साथ बैठक कर अपडेट की ली जानकारी, दिए निर्देश

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग की तरफ से नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईएएस सुब्रत धर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, डीडीओ राकेश प्रसाद, एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह मौजूद रहीं। इसके अलावां चुनाव के लिए गठित उड़न दस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो सर्विलान्स टीम तथा व्यय अनुवीक्षण टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रेक्षक ने अधिकारियों व प्रभारियों से अब तक किये गये कार्याे की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। व्यय प्रेक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से कहा कि जिले से सटे बार्डर पर वैरीकेडिंग, चेकिंग प्वाइन्ट बनाकर आने जाने  वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग करायी जाये। उड़नदस्ता टीमें क्षेत्रों में भ्रमण कर वाहनों की जांच कराएं। चेकिंग के दौरान नकदी, शराब, पैसा, आभूषण तथा अन्य सामग्री पाये जाने पर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि जिस टीम को जिस प्वाइन्ट पर लगाया गया है वह टीम वहां पर उपस्थित रहे। हमारे द्वारा भी समय-समय पर चेकिंग प्वाइन्ट का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होने सहायक व्यय प्रेक्षक से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों के तहत प्रत्याशियां द्वारा किये जा रहे खर्च को लेखा जोखा रखा जाये। एडीएम ने व्यय प्रेक्षक को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देर्श दिये गये है उसका अक्षरशः अनुपालन  कराया जायेगा। बैठक जिला आयकर अधिकारी, उपायुक्त जी0एस0टी0, जिला आबकारी अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

एसडीएम की अगुवाई में निकाली गई जागरूकता रैली, विद्यालयों में हुए आयोजन

प्रतापगढ़। डीएम के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को मतदाता जागरूकता व संचारी रोगों के संबंध में अभियान चलाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग रामपुर काँपा जीआईसी के प्रिंसिपल डॉ0 विंध्याचल सिंह ने की। मतदाताओं को करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों के बीच परिचर्चा की गई। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन किया। विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर सभी को जागरूक किया गया। लालगंज के अवधेश इंटर कालेज धारूपुर में सडीएम नैंसी सिंह व प्रधानाचार्य सौरभ सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सडीएम ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज मानिकपुर, एपीएस इंटर कालेज भदोही, शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया, तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी, रामराज इंटर कालेज पट्टी, इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा आदि विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।

इग्नू परिचय सभा का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी

प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कॉलेज में मंगलवार को इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर मनोज मिश्र एवं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रोफ़ेसर किरण मिश्रा और प्रोफ़ेसर राधाकृष्ण दूबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में इग्नू के तहत 250 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जिसमें तीस लाख से भी अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू के माध्यम से विद्यार्थी रोज़गारपरक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रो0 किरण मिश्रा ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी इग्नू अध्ययन सामग्री से करते हैं। प्रो राधाकृष्ण दुबे ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा में इग्नू ने विश्व में पहला स्थान प्राप्त किया है। ज्ञान दर्शन, ज्ञान वाणी और स्वयंप्रभा चौनलों के माध्यम से इग्नू देश के कोने कोने तक शिक्षा का दीप जला रहा है। इग्नू के समन्वयक डॉ0 अभिषेक सिंह ने  कहा कि इग्नू न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस समय जिले के अध्ययन केंद्र पर 40 से अधिक कोर्स संचालित हो रहे हैं। जिनमें किसी भी उम्र का व्यक्ति प्रवेश ले सकता है। उन्होंने प्रवेश लिए छात्रों को इग्नू के असाइनमेंट, एग्जाम, डिजिटल लाइब्रेरी, स्कालरशिप और प्लेसमेंट के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। काउन्सलर डॉ0 छवि नारायण पांडेय ने इग्नू के शिक्षार्थियों को विभिन्न पीजी, यूजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने असाइनमेंट लिखने के तौर तरीके बताए तथा इग्नू के रोज़गार परक कोर्स के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन इग्नू छात्रा दीक्षा जैन ने किया। इस मौके पर काउन्सेलर डॉ0 संजय दुबे, डॉ0 शैलेश पांडेय, डॉ0 अरुण कुमार मिश्र, कोमल मिश्रा, हिफ्ज़ा अंसारी, विजय पांडेय, रोहन सिंह, अयूब ख़ान आदि उपस्थित रहे।

हजरत गालिब शहीद शाह बाबा के उर्स में अकीददमंदो ने चादरपोसी कर मांगी दुआएं 

प्रतापगढ़, दुर्गागंज। रानीगंज क्षेत्र के मुआर आधारगंज गांव में स्थित दरगाह हजरत गालिब शहीद शाह रहमतुल्ला का 75वा सालाना उर्स सोमवार की देर शाम तक मनाया गया। स्थानीय तथा दूर-दराज से आए जायरीनों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी कर मुल्क में अमन की दुआ मांगी। उर्स मुबारक के मौके पर पहुंचे जायरीनों ने चल रहे लंगर में बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बाबा की शान में आयोजित कव्वाली का भी जायरीनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मजार के मुजावर पप्पू बाबा ने बताया कि हर साल होने वाले बाबा के उर्स मुबारक के मौके पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के जायरीनों की भीड़ लगती है। उर्ष को सफल बनाने में हाजी ननकु, मंसूर अली, मासूक अली, सबलू, नफीस अहमद, तफज्जुल हुसैन, शेर अली, सुल्तान, काजी आदिल, रसीद अहमद,समीर अहमद, अब्दुल कय्यूम, ईमाम सिद्दीकी सहित आदि लोगों का योगदान रहा।

पाक्सो न्यायालय में पैरवी हेतु अधिवक्ता रंजय मिश्र किये गए नामित 

प्रतापगढ़। पाक्सो न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बाल कल्याण समिति की तरफ से पीड़ितों को निःशुल्क विधिक सहायता व अवश्यक पैरवी प्रदान करने हेतु मई माह  के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सुमित कुमार द्वितीय ने अधिवक्ता रंजय कुमार मिश्र को पैनल अधिवक्ता नामित किया है। अधिवक्ता रंजय कुमार मिश्र विशेष न्यायालय, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पाक्सो एक्ट) अपर सत्र न्यायालय में लम्बित मामलों की प्रभावी पैरवी हेतु पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करेंगे।

सांसद विनोद सोनकर ने क्षेत्र भ्रमण कर मांगा समर्थन 

कुण्डा दीवानी न्यायालय एवं कचेहरी में अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

हर वर्ग का मिल रहा अपार जन समर्थनरू सांसद विनोद सोनकर

कुण्डा प्रतापगढ़। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर मंगलवार को दीवानी न्यायालय कुण्डा पहुंच कर अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इसके बाद कुण्डा कचेहरी पहुंच कर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से मिलकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये समर्थन मांगते हुए कहा कि 2014 के पहले एक ऐसी सरकार थी। जिनके कार्यकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नही थी। देश भर में आये दिन घटनाएं होती थी। कभी मन्दिर के बाहर तो कभी गुरुद्वारा के बाहर। 2014 में जब देश की बागडोर नरेन्द्र मोदी ने संभाली तो आज कही भी ऐसी घटनाएं नही हो रही है। आज की सरकार ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है। 2014 के पहले कुण्डा बाबागंज में न तो अच्छी सड़के थी। न ही दूर दराज के गांवों में लाईट। पिछले दस वर्षों में क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाई गई। आजादी के बाद 55 वर्ष बीतने के बाद जिन गांवों में बिजली नही पहुंच पाई थी। वहां पर भाजपा की सरकार में बिजली पहुंचाई गई। यही नही गर्मियों में बिलजी कटने की अक्सर शिकायत आती थी। मेरे प्रस्ताव पर खुले तार को हटा कर केबिल वाला तार लगाया जा रहा है। कुण्डा के जीर्णशीर्ण रोड़बेज बस अड्डा को 40 लाख की लागत से पुनः बनावाया गया। रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया गया। बकुलाही नदी पर कई पुल बनाये गए। जिससे कई गांवों की दूरी कम हुई। दुअर नदी पर भी पुल बनवाये गए। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता में है। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि पिछले 20 दिनों से बराबर क्षेत्र का भ्रमण चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र की जनता जनार्दन का अपार जन समर्थन मिल रहा है। चौरास मन्दिर में दर्शन पूजन करने के बाद बुढियापुर,लाला का पुरवा ढिंगौसी,ढिंगवस कल्यानपुर भगौतीगंज बाजार बीरबल मोड़ रामगढ़ खास हुलासगढ़ रामगढ़ रैला केशवपुर भेभौरा सरांय राजीव पूरे फत्ते सिंह,पूरे गजई कन्हैया दुल्लापुर महमदपुर चारपुरा जसमेढा अनेहरा काशीपुर रायपुर भटनी वीरभद्रपुर एवं करमाईन में जन समर्थन मांगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सांसद मीडिया प्रभारी एवं कौशाम्बी लोकसभा मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, कमलेश सोनकर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पांडेय आशुतोष जायसवाल योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला सन्तोष पाण्डेय डॉ सुमन साहू गोलू शुक्ल अनिल पटेल सौरभ बृज किशोर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।