प्रतापगढ़ बुलेटिन | 28 मई 2024

0
171

12 बसों के साथ 544 पुलिसकर्मी लोकसभा चुनाव के लिए रवाना, पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में ड्यूटी के लिए जिले से बाहर भेजे गये पुलिसकर्मियों को सोमवार को पुलिस लाइन के टीन सेड में अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में गये पुलिसकर्मियों को आयोग के गाइडलाइन की जानकारियां दी गई। पुलिसलाइन के आरआई सोमदत्त शुक्ल ने बताया कि जिले से 544 पुलिसकर्मी 12 बसों के साथ गाजीपुर जिले में चुनाव ड्यूटी पर भेजे गये हैं। दोपहर बाद पुलिसलाइन में खड़ी बसें गाजीपुर के लिए रवाना हुई। भीषण गर्मी में टीन सेड के नीचे पंखों से निकल रही आग के बीच जरूरी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, एएसपी पश्चिमी संजय राय व सीओ नगर द्वारा बारी-बारी से ब्रीफ कर निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। आरआई सोमदत्त शुक्ल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण एक जून को चुनाव संपंन कराने के बाद पुलिस फोर्स वापस आएगी।  

जनरथ व बोलेरो में हुई टक्कर, गर्मी में परेशान हुए यात्री

प्रतापगढ़। अयोध्या से प्रयागराज जा रही रोडवेज की जनरथ बस से बोलेरो की टक्कर हो गई। बस व बोलेरो में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गये। भुपियामऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की दोपहर वन वे होने से जल्दी निकलने के चक्कर में बोलेरो बस से टकरा गई। हाइवे पर चल रहे काम के चलते सड़क के कुछ एरिया को वनवे बनाया गया है। जहॉ जल्दबाजी के चक्कर में आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। भीषण गर्मी से बस में सवार यात्री परेशान हो गये। मौके पर पहुंचे भुपियामऊ पुलिस चौकी की जवान जाम को खाली कराकर आवागमन बहाल कराया। पीछे से आ रही बसों से जनरथ के यात्रियों को प्रयागराज के लिए भेजा गया। रोड़वेज बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से काफी कम बसें चल रही हैं। लिहाजा यात्रियों को घंटों बस का इंतिजार करने में गर्मी की मार झेलनी पड़ी। 

सड़क के दोनों तरफ वाहनों से पट जाता है मेडिकल कालेज का प्रवेश द्वार, स्ट्रेचर या व्हीलचेयर भी निकलना मुश्किल 

प्रतापगढ़। मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में पूरी तरह अव्यवस्था का आलम है। प्रिसिंपल सलिल श्रीवास्तव के तीन जनपदों में मेडिकल कालेज का प्रभार देखने की वजह से वह यहॉ की व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। मेडिकल कालेज में सब कुछ मनमाना हो रहा है। कोई देखने टोकने वाला नहीं है। सोमवार को अस्पताल के प्रवेश द्वार सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गईं। आलम यह रहा कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। स्टेªचर व व्हीलचेयर पर रहे मरीज भी नहीं निकल पा रहे थे। इस तरह की समस्या रोज की है। कहने को तो व्यवस्था देखने के लिए गार्ड की तैनाती की गई है। मगर गार्ड भी दिखाई नहीं पड़ते। जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज बना दिया गया है। पहले से रही जगह पर और बिल्डिंगों का निर्माण हो गया जिसके चलते जगह कम पड़ रही है। मरीजों के परिजन वाहन लेकर आते हैं जगह न मिलने पर वह सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। हजारों की संख्या में हर जगह बाइकें खड़ी रहती है। एबुलेंश को भी आने और निकलने का रास्ता नहीं मिलता। इसके अलावा मेडिकल कालेज के स्टाफ के भी वाहन खड़े होते हैं। अस्पताल में बना स्टैंड बहुत छोटा है। वह पहले ही स्टाफ के वाहनों से भर जाता है। अब मरीज दिखाने आए तीमारदार ऐड़ी तिरछी वाहनों को जो जहॉ जगह पाया खड़ा कर देता है। कोई उन्हें रोकने टोकने वाला नहीं है। सड़क पर हर जगह वाहन खड़े होने से पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है। डाक्टर को दिखाने के बाद वापस जाने के लिए यदि वाहन कोई निकालना चाहे चोरों तरफ बेतरतीब वाहन खड़े होने से उसे घंटों दूसरों का इंतिजार करना पड़ता है। वाहन निकालने के चक्कर में कई बार मरीजों के तीमारदारों में मारपीट भी हो चुकी है। तीन जनपदों का प्रभार देखने के चलते प्रिंसिपल सलिल श्रीवास्तव को व्यवस्था देखने का समय नहीं है। 

व्यवसायी भी खड़े करते हैं वाहन-

मेडिकल कालेज अस्पताल बीच शहर में होने से वहॉ पहुंचने में बड़ी मुश्किल होती है। कहीं जगह न होने से दुकानदार भी सुबह पहंुचकर अपने वाहनों को अस्पताल मंे खड़े कर देते हैं। शिकायत पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने रोक लगाया था। मगर कुछ दिन बीतने पर व्यवसायी फिर उसे ढर्रे पर चल रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात गार्ड भी हैरान हैं उनसे भी लोगों से आए दिन नोकझोंक होती रहती है।

नेहरू जी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया-डा0 नीरज त्रिपाठी

प्रतापगढ़। शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित कॉग्रेस कार्यालय पर पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पूण्यतिथि मनाई गई। कॉग्रेस के लोगों ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष डा0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी ने अजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश को आगे ले जाने में अनेकों योजनाएं बनाई और लागू किया। डा0 त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया। इसी का नतीजा है कि देश आज चतुर्दिक विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के विचार पर सरदार पटेल ने राजे रजवाड़ों को मिलाकर एक मजबूत राष्ट्र बनाया। इस अवसर पर डा0 प्रशांत देव शुक्ल, महेन्द्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, प्रवीण द्विवेदी, इरफान अली, प्रशान्त सिंह, ज्योति कुमार तिवारी, मो0 असलम, मो0 वसीम, अभय प्रताप सिंह, सुरेश मिश्र, इश्तियाक, त्रिभुवन नाथ पांडे, संजय, विश्वास सिंह, अश्वनी उपाध्याय, विमल तिवारी, आनंद प्रकाश, अनूप सिंह समेत अन्य कॉग्रेस के लोग मौजूद रहे। 

गाड़ियों से बैटरी चुराने वाले दो चोर पकड़े गए

प्रतापगढ़। हथिगवां पुलिस ने चार पहिया वाहनों से कटर के सहारे बैटरी की चोरी करने वाले दो चोरों को सोमवार को दबोच लिया। पकड़े गये चोर सूरज पटेल पुत्र राम कृपाल निवासी पुरनेमऊ व सम्राट सिंह पुत्र अर्जुुन सिंह निवासी डीहा हथिगवां को चेकिंग के दौरान दरोगा श्याम बिहारी सिंह की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस को चोरों ने बताया कि बेंती खास से टाटा 407 गाड़ी से कटर व प्लास के जरिए हम दोनों ने बैटरी चुराई थी। घटना के संबंध में हथिगवां थाने में रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। 

काउटिंग के लिए पचास मास्टर टेªनरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव की काउटिंग चार जून को महुली मण्डी में की जाएगी। डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर मास्टर टेªनरों को प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को डीडीओ राकेश प्रसाद के कार्यालय में मसौदा तय करने के लिए बैठक हुई। जिला विकास अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक राकेश प्रसाद ने बताया कि मतगणना के लिए 50 मास्टर टेªनरों को टेªेंड किया जाएगा। टेªनिंग देने के लिए सुपर मास्टर टेªनर धर्मेन्द ओझा व डा0 मो0 अनीस को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए 28 मई को विकास भवन सभागार में सुबह 9 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मास्टर टेªनरों को पहले ही सूचित किया जा चुका है। डीडीओ ने सभी मास्टर टेªेनरों से कहा है कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें। दिए गये समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। बैठक में एआरपी धर्मेन्द्र ओझा, मो0 अनीस आदि मौजूद रहे। 

दबंगों ने महिला से की छेड़खानी, पति को पीटकर किया घायल

प्रतापगढ़, कुण्डा। कोतवाली के सामने इण्डिया माल के बगल कास्मटिक व ज्वैलरी की दुकान संचालिका से दबंग युवकों ने दुकान में घुसकर दो दिन पहले छेड़खानी की। दबंगों का यह रोज का तरीका बन गया। रविवार को पुनः दबंग पहुंचे छेड़खानी करने लगे तो मौजूद पति ने विरोध किया। दर्जनभर साथ रहे मनबढ़ युवाओं ने महिला के पति को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने दंबगों से सुरक्षा व कार्यवाही के लिए कोतवाली मंे तहरीर दी है। जिसमें लिखा है कि वह थाना क्षेत्र के रायपुर भटनी की शादीशुदा महिला है। मेरे दुकान में शुक्रवार की शाम पुरनेमऊ गांव निवासी गोलू सरोज अपने साथी अनुज यादव निवासी चकिया के साथ आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। रविवार को गोेलू सरोज अपने दर्जन भर साथियों के साथ शाम लगभग आठ बजे आए उस समय मेरे पति धनराज सरोज मौजूद थे। छेड़खानी करने लगे मेरे पति को गालियां देने लगे। कुण्डा छोडकर जाने की हिदायत दी। मेरे पति दबंगों का पैर पकड़कर जो कुछ गलती हुई हो उसे माफ करने की गुहार लगई। गोलू सरोज के साथ रहे दबंगों ने मेरे पति को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। रविवार को पति के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। 

श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व धूमधाम से निकली कलश यात्रा

 प्रतापगढ़। मानधाता विकासखण्ड के बाबूपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान अनन्त प्रसाद सिंह, सावित्री सिंह,राधा सिंह ने कलश और वेदी पूजन किया। महिलाओं व युवतियों ने सिर पर आस्था का कलश रखकर यात्रा निकाली। भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान ढोल मंजीरे के साथ महिलायें मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। इस दौरान इंद्रजीत सिंह,मालती सिंह, आर.पी. सिंह,आशा सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह, निशा सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह, निधि सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह,पूजा सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह,श्रद्धा सिंह,अनिल सिंह,अंतिमा सिंह सहित लोग शामिल हुए।

दर्शन के लिए आये किशोर की नदी में नहाते समय डूबकर मौत

प्रतापगढ़, लालगंज। मां के साथ घुइसरनाथ धाम दर्शन करने आया युवक नहाते समय सई नदी में डूबने लगा। मां के शोर मचाने पर नदी में कूदे लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रायबरेली सलोन के करहिया बाजार निवासी अविनाश शुक्ल का 18 वर्षीय बेटा अमन शुक्ल अपनी मां दीपा शुक्ला के साथ रविवार दोपहर घुइसरनाथ धाम दर्शन करने आया था। दर्शन करने से पूर्व अमन सई नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाते समय वह मां के सामने ही गहरे पानी में डूबने लगा। मां के शोर मचाने पर किनारे मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह मां के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने आया था। देर शाम परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चुनाव में लगे वाहन का अवमुक्त आदेश प्राप्त करें-एआरटीओ

प्रतापगढ़। चुनाव में प्रयुक्त वाहनों के स्वामी एआरटीओ कार्यालय से 31 मई तक हर हाल में अपने वाहन का अवमुक्त आदेश प्राप्त कर लें। जिससे उनके बैंक खाते में किराए का भुगतान निर्धारित समय पर भेजा जा सके। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि अवमुक्त आदेश प्राप्त करने के लिए एआरटीओ कार्यालय आते समय वाहन स्वामी को अपना बैंक पासबुक साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के सभागार में इसके लिए दो काउंटर स्थापित किए गए हैं। एक काउंटर स्कूल वाहन वाले प्रबंधकों के लिए है। जबकि दूसरा काउंटर निजी वाहन स्वामियों के लिए है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि तक अपना अवमुक्त आदेश प्राप्त कर लें जिससे एक जून को रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित की जा सके।

शनि देव मंदिर में लगा आरओ वॉटर प्लांट, गला तर करेंगे भक्त

प्रतापगढ़। भारत विकास परिषद् विशाल शाखा द्वारा शनि देव धाम कुसफरा में दर्शनार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आरओ वाटर प्लांट का अधिष्ठापन शाखा सदस्य राजेश कुमार वन्दना सिंह के सौजन्य से हुआ। अब मंदिर आए दर्शनार्थियों को साफ़ और शुद्ध पानी पीने के लिए मिल सकेगा। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष सेवा अश्वनी केसरवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 

 प्रांतीय उपाध्यक्ष उदयभानु सिंह, अध्यक्ष गोविंद खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष संस्कार प्रोफेसर पीयूष कांत शर्मा, उपाध्यक्ष संपर्क शरद केसरवानी, कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला, नारायण खण्डेलवाल, शकुन्तला खण्डेलवाल, बीना सिंह, पुष्पांजली शुक्ला, मीनू खण्डेलवाल उपस्थित रही।

सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा ने स्व0 बीसी मिश्र को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। जाने माने समाजसेवी एवं लखनऊ के अम्बालिका इंस्टीटयूट एण्ड मैनेजमेंट टेक्नालॉजी के संस्थापक रहे स्व0 बृजेशचंद्र मिश्र की स्मृति में सोमवार को हुई स्मृति सभा में बड़ी संख्या में समाजविदो, शिक्षा मनीषियों विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं सहित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया। कैण्ट स्थित बृजेश धाम में हुई स्मृति सभा में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने स्व0 पं0 बीसी मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना एवं अम्बालिका के निदेशक अम्बिका मिश्र ने स्वर्गीय मिश्र के चित्र के समक्ष उनकी स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में लखनऊ एवं प्रतापगढ़, रायबरेली, प्रयागराज समेत कई जिलों के शिक्षामनीषियों व सामाजिक संगठनों से जुडी हस्तियों ने भी स्व0 मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी यादगार को अविस्मरणीय बनाया। स्व0 बृजेशचंद्र मिश्र जिले की रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के ससुर तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के समधी भी थे। स्व0 बीसी मिश्र की स्मृति को याद करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र ने तकनीकी शिक्षा, शोध प्रबन्धन तथा पर्यावरण एवं वन्य जीव जन्तुओं की संरक्षा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान दिया है। उन्होनें कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में स्वर्गीय पं0 बृजेशचंद्र मिश्र ने युवाओं के शैक्षिक कैरियर के निर्माण में अपना प्रभावी मार्गदर्शन दिया। प्रारम्भ में स्व0 बीसी मिश्र के पुत्र एवं अम्बालिका के निदेशक एवं पर्यावरणविद अम्बिका मिश्र ने अपने पिता के सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में योगदान की कार्यवृत्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजिका विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्व0 मिश्र की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि वह आधुनिक समाज के लिए सेवा क्षेत्र के अमूल्य प्रेरणा थे। आभार प्रदर्शन स्वर्गीय बीसी मिश्र के पौत्र राघव मिश्र ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, शैक्षिक संस्थानों से जुड़े बडी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय बीसी मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। यह जानकारी राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति में दी है।