
प्रयागराज l नगर निगम प्रयागराज आज दिनांक 11 जुलाई 2024 को कार्यकरिणी समिति के छह सदस्यों का निर्वाचन की कार्यवाही के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज श्री चन्द्र मोहन गर्ग तथा मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी तथा सभी मा0पार्षदगण उपस्थित हुए। मा0महापौर जी द्वारा सदन की अध्यक्षता करते हुये उपस्थित सभी माननीय पार्षदागणो से नाम प्रस्ताव हेतु आमांत्रित किया गया। जिसके फलस्वरूप श्री अजय यादव द्वारा श्री प्रेम शंकर यादव, श्री नीरज गुप्ता द्वारा श्री सुनीता चोपड़ा, श्री सियाराम द्वारा श्री राम मिलन पासी, श्री रमीज हसन द्वारा श्री अब्दुल हसन, श्री अशीष द्विवेद्वी द्वारा श्री ज्ञान चन्द्र मिश्रा, श्री भोला तिवारी द्वारा श्री कमलेश तिवारी, श्री दिगविजय कुशवाहा द्वारा श्री गुलाब पटेल के नामों का प्रस्ताव माननीय सदन में रखा गया। तत्पश्चात माननीय महापौर द्वारा आधे घंटे का समय प्रस्तावित नामों को वापस लेने के लिये दिया गया जिसमें एक भी प्रस्ताव नाम वापसी का नही आया तथा अपराहन 1.30 बजे से 05ः00 बजे तक सभी मा0 पार्षदों एव मा0 लोक सभा सदस्य, विधान सभा सदस्यों एवं विधान परिषद सदस्यों द्वारा अपने मतो का प्रयोग किया।
इस निर्वाचन में कुल 100 मा0 पार्षदों 12 मा0 पदेन सदस्य तथा 1 मा0 महापौर के मतों का प्रयोग करते हुए कुल 108 मत 7 सदस्यों के पक्ष में डाले गये, जिसमें 6 मत अवैध घोषित हुए तथा 102 वैध मत घोषित हुए। निर्वाचन के दौरान 99 मतो का प्रयोग मा0पार्षदों द्वारा, 8 मत मा0पदेन सदस्य मा0सांसद श्री प्रवीण पटेल जी, मा0सांसद उज्जवल रमण जी, मा0विधायक श्री हर्ष वर्धन बाजपेयी जी, मा0विधायक श्रीमती गीता पासी जी, मा0विधायक श्री गुरू प्रसाद मौर्या जी, मा0विधायक पीयूष रंजन निषाद जी, मा0विधान परिषद सदस्य डा0के0पी0श्रीवास्तव जी, मा0विधान परिषद सदस्य डा0मान सिंह जी द्वारा तथा एक मत मा0महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी जी द्वारा अपने मतो का प्रयोग करते हुए अपना-अपना मत दिया गया।
निर्वाचन कमेटी द्वार मतों की गिनती में प्राप्त मतो के अनुसार निम्न सदस्य निर्वाचित/अनिर्वाचित हुएः-
1. मा0सदस्य श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा 22 मत प्राप्त हुए निर्वाचित घोषित हुए
2. मा0सदस्य श्री गुलाब सिंह 18 मत प्राप्त हुए निर्वाचित घोषित हुए
3. मा0सदस्य श्रीमती सुनीता चोपड़ा 17 मत प्राप्त हुए निर्वाचित घोषित हुए
4. मा0सदस्य श्री राम मिलन 16 मत प्राप्त हुए निर्वाचित घोषित हुए
5. मा0सदस्य श्री प्रेम शंकर 12 मत प्राप्त हुए निर्वाचित घोषित हुए
6. मा0सदस्य श्री अब्दुल समद 11 मत प्राप्त हुए निर्वाचित घोषित हुए
7. मा0सदस्य श्री कमलेश विवारी 06 मत प्राप्त हुए अनिर्वाचित घोषत हुए
मा0महापौर जी द्वारा सभी निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी छः सदस्यों को उनके जीत पर बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर निगम प्रयागराज समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन सचिव परिषद/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री पी0के0द्विवेदी तथा मुख्य नगर लेखा परीक्षक श्री बालेन्दू मिश्र द्वारा किया गया।























