रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम का अधिष्ठापन समारोह

0
145

प्रयागराज, रोटरी प्लैटिनम के अधिष्ठापन समारोह में रोटेरियन शशांक जैन अध्यक्ष पद पर आसित हुए। रोटरी प्लैटिनम का चौथा अधिष्ठापन समारोह “उड़ान” सिविल लाइन्स स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

सर्वप्रथम रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुख्य अतिथि रोटेरियन पारितोष बजाज एवं विशिष्ठ अतिथि रोटेरियन पंकज जैन और रोटेरियन सौरभ पुरी, अध्यक्ष रोटेरियन शशांक जैन, पूर्व अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल, पूर्व सचिव मनीष गर्ग, वर्तमान सचिव सुमित अग्रवाल मंचासीन हुए। 

इंस्टालेशन चेयरमैन रितेश सिंह व मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन उपहार जैसवाल, डॉक्टर नेहा दुआ व कल्पना गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज, अस्सिटेंट गवर्नर सौरभ पूरी, डी जी आर एच पंकज जैन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के उच्च स्तरीय डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर्स व पूर्व मंडलाध्यक्षो का स्वागत एवं अभिनंदन पुष्प गुच्छ, शाल, मोमेंटो आदि देकर अभिवादन किया गया। प्रयागराज के अन्य सभी रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों को भी उपहार देकर उनका स्वागत अभिवादन किया गया। 

पूर्व अध्यक्ष पियूष अग्रवाल ने सभी का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और अध्यक्ष के रूप में अपनी रोटरी यात्रा साझा की। सचिव मनीष गर्ग ने रोटरी सत्र 2023-24 में रोटरी प्लैटिनम द्वारा किये गए समस्त प्रोजेक्ट्स और मीटिंग्स की रिपोर्ट प्रोजेक्टर द्वारा प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष ने भावी अध्यक्ष शशांक जैन को कॉलर पहना कर उपहार दिया और अध्यक्ष पद सौंपा व पूर्व सचिव ने भावी सचिव सुमित अग्रवाल को कॉलर पहना कर उपहार दिया और सचिव पद सौंपा। 

पूर्व अध्यक्ष ने रोटेरियन शशांक जैन को तिलक लगाया, रोटरी पिन पहनाया। चार्टर अध्यक्ष रितेश सिंह ने शाल और बैज पहनाया व सभी की उपस्थिति में क्लब का चार्टर शशांक जैन के सुपुर्द किया। रोटेरियन अजय शर्मा ने अध्यक्ष शशांक जैन का परिचय विस्तार में पढ़ा ततपश्चात शशांक जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए अपनी कार्य योजनाओं को विस्तारित किया। इसी क्रम में पंकज जैन और सौरभ पुरी ने शशांक जैन को अध्यक्ष बनने कि शुभकामनाओ सहित अपने विचार प्रस्तुत किये।

अध्यक्ष शशांक जैन ने सत्र 2024-25 के कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की उनको पिन पहनाया और प्रोजेक्ट फ़ाइल प्रदान कर सभी को कार्यभार सौंपा। 

इंस्टालेशन सेरेमनी में इंस्टालेशन कमेटी में एकता तलवार, ज्योति सिंह, व साधना कात्याल द्वारा रोटरी प्लैटिनम ने 11 नए सदस्यों को जोड़ा और उनको क्लब की सदस्यता प्रदान करते हुए उनको शपथ ग्रहण करवाया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और अध्यक्ष द्वारा प्राउड टू बी रोटेरियन का मोमेंटो प्रदान किया गया एवं क्लब की सदस्यता सम्बन्धित दस्तावेज एक आकर्षक फ़ाइल में दिया गया। सभी पूर्व मंडलाध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाया गया। 

इस अवसर पर क्लब मासिक पत्रिका मुस्कान का अनावरण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, अध्यक्ष शशांक जैन और मंचासीन रोटेरियन सदस्यों द्वारा किया गया। इस पत्रिका में क्लब द्वारा किये गए प्रोजेक्ट्स, शुभ कामना सन्देश आदि मुद्रित किया जाता है। क्लब बुलेटिन के कोचेयरमैन मनीष गर्ग ने बताया कि जिन सदस्यों ने इस पत्रिका के प्रकाशन में अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देकर सहयोग किया है उनको भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

रोटेरियन शशांक जैन ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज को द रोटरी फॉउंडेशन में सदस्यों द्वारा एकत्रित कर $2750 डॉलर का अनुदान दिया। 

मुख्य अतिथि रोटेरियन पारितोष बजाज का परिचय पत्र रोटेरियन आकांक्षा चोपड़ा ने पढ़ा और तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने सम्बोधन में अध्यक्ष शशांक जैन और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और क्लब के सफल संचालन के लिए मार्गदर्शन किया और योजनाओं को साझा किया। अध्यक्ष शशांक जैन ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को मोमेंटो प्रदान कर उनको सम्मनित किया। 

अंत में सचिव सुमित अग्रवाल ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की और रोटेरियन डॉक्टर प्रतीक पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके बाद शशांक जैन द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।