वित्त मंत्रालय ने ‘लाडली बहना’ पर जताई आपत्ति
कहा- जब राज्य पर 8 लाख करोड़ का कर्ज है तो कैसे लागू होगी?
मुंबई, (वि.प्र.)l राज्य सरकार की ‘लाडली बहना’ योजना इन दिनों महाराष्ट्र में चर्चा में है. इस योजना की विपक्ष द्वारा भी आलोचना की जा रही है. हालांकि, पूरे महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के नेता और पदाधिकारी भी इस योजना के आवेदन भरते नजर आ रहे हैंlराज्य सरकार इस योजना के जरिए महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैl अब यह योजना एक बार फिर चर्चा में है. राज्य सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने ही इस योजना पर आपत्ति जताई है. वित्त मंत्रालय फिलहाल अजीत पवार के पास हैlउन्होंने खुद बजट पेश करते हुए इस योजना की घोषणा की थीlवहीं, सभी की भौंहें इसलिए तन गई हैं, क्योंकि उनके वित्त मंत्रालय के अधिकारी ही इस योजना पर आपत्ति जता रहे हैंl डिप्टी सीएम व अजीत पवार के वित्त मंत्रालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि जब राज्य पर 8 लाख करोड़ का कर्ज है तो योजना कैसे लागू करें? अजीत पवार खुद इस विभाग के मंत्री हैं और उन्होंने ही इस योजना की घोषणा की हैl वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने राज्य सरकार की इस योजना पर आपत्ति जताई और आश्चर्य जतायाl
क्या है विभाग की आपत्ति?
वित्त विभाग के सामने यह सवाल मुंह बाएं खड़ा है कि राज्य की आर्थिक स्थिति नाजुक हैl फिर भी सरकारी खजाने से हर साल ‘लाडली बहना’ योजना के लिए 46 हजार करोड़ रुपये कैसे दिये जा सकते हैं? हालांकि कैबिनेट ने इस योजना और इससे जुड़े वित्तीय प्रावधानों को मंजूरी दे दी है, लेकिन वित्त विभाग इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिर इस फंड का वितरण कैसे किया जाए? यह जानकारी वित्त विभाग के सूत्रों ने दी हैl बजट पेश करते समय अजीत पवार ने कहा था कि राज्य सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैl इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ 21 से 65 वर्ष की महिलाएं उठा सकती हैंlइसके लिए जरूरी दस्तावेजों में भी बड़ी छूट दी गई हैlराज्य सरकार रक्षाबंधन के मौके पर पहली किश्त देने की कोशिश कर रही हैlइसलिए, इस योजना की घोषणा के बाद, अब राज्यभर में महिलाएं योजना के आवेदन-पत्र भर रही हैंlअधिकारी जगह-जगह इसकी व्यवस्था भी कर रहे हैं.lइसलिए फिलहाल देखा जा रहा है कि इस योजना को महिला वर्ग से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैl
मध्य रेल आरपीएफ का ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’
116 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार वालों से मिलवाया
मुंबई, (वि.प्र.)l रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अप्रैल से जुलाई 2024 तक मध्य रेलवे में चल रहे हैंपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत कुल 116 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया है. इनमें से 73 लड़के और 43 लड़कियां हैंlआरपीएफ का मानना है कि यह उनका कर्तव्य है कि वे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ खोए हुए बच्चों को भी ढूंढ़कर उनके परिवारों तक पहुंचाएंl
आरपीएफ के मुताबिक, हाल ही में २३ जुलाई को मुंबई के तिलक नगर स्टेशन पर दो बच्चे और कुर्ला स्टेशन पर एक बच्चा भीख मांगते पाए गएlउन्हें तुरंत बचाया गया और बाल कल्याण समिति के हवाले किया गयाlबाद में इन बच्चों के माता-पिता का पता लगाकर उन्हें बच्चों से मिलाया गयाlबच्चों को बचाने और उनके पुनर्मिलन में आरपीएफ के प्रयासों की कई अभिभावकों ने सराहना की हैlमध्य रेल आरपीएफ का कहना है कि वे ऐसे बच्चों को ढूंढने और उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैंl मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अप्रैल से जुलाई 2024 तक एक विशेष अभियान ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत कुल 116 खोए हुए बच्चों को उनके परिवारों से पुनर्मिलन कराया हैl इनमें से 73 लड़के और 43 लड़कियां हैंlआरपीएफ का मानना है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ खोए हुए बच्चों की मदद करना भी उनका प्रमुख दायित्व हैl हाल ही में, मुंबई के तिलक नगर और कुर्ला स्टेशनों से तीन बच्चों को भीख मांगते हुए बचाया गयाl. इन बच्चों को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया. और बाद में उनके माता-पिता से मिलाया गयाlइस अभियान में अप्रैल में 15, मई में 37, जून में 25 और जुलाई में 23 तारीख तक 39 बच्चे बचाए गए. कई अभिभावकों ने आरपीएफ के इस नेक काम की सराहना की हैl
पश्चिम रेलवे गणेशोत्सव के लिए 6 विशेष टे्रनें चलाएगी
मुंबई, (वि.प्र.)l पश्चिम रेलवे ने गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ६ विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया हैlयह ट्रेनें मुंबई, अहमदाबाद और विश्वामित्री से महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों के लिए चलेंगीlइन ट्रेनों में मुंबई सेंट्रल-ठोकुर, मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड, बांद्रा टर्मिनस-कुडाल, अहमदाबाद-कुडाल, विश्वामित्री-कुडाल और अहमदाबाद-मंगलुरु मार्ग शामिल हैंl ये सभी ट्रेनें विशेष किराये पर चलेंगीl इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी ३-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगेl ट्रेन संख्या 09009, 09095, 09412, 09150 और 09424 की बुकिंग 28 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगीlट्रेनों के ठहराव और समय के बारे में विस्तृत जानकारी यात्री भारतीय रेलवे की वेबसाइट
पर देख सकते हैंlपश्चिम रेलवे का उद्देश्य इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और भीड़ को कम करना है.lयात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय टिकटों की अग्रिम बुकिंग करा लेंl
























