
प्रयागराज l सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा(IRTS) के अधिकारी श्री शशि कांत त्रिपाठी ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (माल)/प्रयागराज का दायित्व निभा रहे थे । उन्होने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय के उत्तर रेलवे स्थानान्तरण होने के उपरांत ग्रहण किया।
श्री शशि कांत त्रिपाठी मूलतः चित्रकूट के रहने वाले हैं और उन्होंने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और परास्नातक की शिक्षा जेएनयू दिल्ली से ली है। श्री शशि कांत त्रिपाठी की छवि एक तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। श्री शशिकांत त्रिपाठी ने 2012 में उत्तर रेलवे के फ़िरोज़पुर मण्डल में सहायक मण्डल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य शुरू किया था ।























