संवैधानिक नैतिकता एवं संवैधानिक मूल्य ही संविधान के आधार हैं -प्रोफेसर आदेश कुमार

0
156

प्रयागराज l आज  सीएमपी के विधि विभाग के बी विंग में “संवैधानिक नैतिकता एवं संविधान ” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के संकाय प्रमुख प्रोफेसर  आदेश कुमार नेअपना मत व्यक्त किया।डा आदेश कुमार ने संवैधानिक नैतिकता के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को बताया। भारतीय संविधान तथा अमेरिकी संविधान सहित विभिन्न देशों के संविधानों में निहित नैतिकता के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।नैतिकता तथा नैतिक अचार के अभाव मेंसंविधान की क्या स्थिति होती है इसका उदाहरण देते हुए समकालीन पाकिस्तान तथा बांग्लादेश की स्थिति को स्पष्ट किया। 

इससे पूर्व विभाग में एक संविधान से संबंधित विषय ‘मूल अधिकार तथा राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में संबंध”  पर वाद विवाद प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी कराई गई । वाद विवाद प्रतियोगिता डॉ हरिदर्शन त्रिपाठी के निर्देशन मे तथा  डॉ बबिता श्रीवास्तव के सहयोग से कराई गई ।  इस वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता बीएएलएलबी सातवें सेमेस्टर की छात्रा प्रगति की टीम रही। प्रश्नोत्तरी श्री हिमांशु उपाध्याय के निर्देशन में कराई गई जिसकी विजेता तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंकिता यादव रही ।

इस मौके पर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोफेसर आदेश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया ।पर्यावरण दिवस पर श्री विनय त्रिपाठी के निर्देशन में कराई गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओं सानिध्या सिंह , प्राप्तांस शुक्ला तथा पियूष प्रेम को भी पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर  डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अश्वनी कुमार समेत बीएएलएलबी के समस्त शिक्षक गण तथा सारे विद्यार्थी उपस्थित रहे । मंच का  संचालन अनुश्री पांडे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बीएएलएलबी की समन्वयक रेनू सिंह ने किया।