
नोएडा l शहर समता विचार मंच नोएडा इकाई की महिला काव्य गोष्ठी प्रवीणा त्रिवेदी “प्रज्ञा” के संयोजन में एव मीनाक्षी सुकुमारन की अध्यक्षता में गूगल मीट पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की विशिष्ट अतिथि रेनू मिश्रा जी रहीं एवं मुख्य अतिथि डॉ ममता जोशी रहीं।यह काव्य गोष्ठी 5 बजे से 6.बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही मीनाक्षी सुकुमारन द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ ममता जोशी जी द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन अरुण त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस काव्य गोष्ठी में अरुण त्रिवेदी “अनुपम” , अनीता सिंह “अनु” , डॉ अल्पना,मल्लिका दे शिलांग,प्रवीणा त्रिवेदी “प्रज्ञा”, ,अवंतिका विशाल, मनोरमा श्रीवास्तव,अर्चना कोहिली व ममता जोशी ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चाँद लगा दिये। सभी की प्रस्तुति शानदार रही। ग़ज़लों और कविताओं का सुंदर गुलदस्ता शहर समता विचार मंच नोएडा इकाई द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी महक अगली काव्यगोष्ठी तक हम सबको सुगन्धित करती रहेगी।अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रवीणा त्रिवेदी प्रज्ञा के द्वारा किया गया।























