शहर समता विचार मंच, शिलोंग इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

0
167

शिलांग l शहर समता विचार मंच शिलोंग इकाई, मेघालय की महिला काव्य गोष्ठी डॉ अनिता पंडा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि शशिबिंदु नारायण मिश्र, गोरखपुर से और अति विशिष्ठ अतिथि नवीन कुमार राणा, गुरुग्राम से जुड़े।

यह काव्य गोष्ठी 15 अगस्त,  शाम 7 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक चली। जिसका शुभारंभ इकाई की अध्यक्षता कर रही अनिता पंडा की गणेश वंदना और मल्लिका डे की सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति के साथ की गई। काव्यगोष्ठी का कुशल संचालन नीता शर्मा ने किया। इस काव्य गोष्ठी में डॉ अनिता पंडा, गीता लिंबू, दया शर्मा, नीता शर्मा, मल्लिका दे विष्णु, सुनीता भट्ट ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दिये। अतिथियों ने भी अपनी सुंदर रचनाओं द्वारा सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि शशिबिंदु नारायण ने सभी कवयित्रियों की रचनाओं की समीक्षा कर सबको प्रोत्साहित किया और अपनी कविता का भी पाठ किया। अंत में मल्लिका दे विष्णु ने धन्यवाद ज्ञापन देकर काव्यगोष्ठी का समापन किया।