प्रतापगढ़ बुलेटिन | 18 अगस्त 2024

0
211

बैठक कर 30 व 31 अगस्त को प्रतियोगिता कराने का लिया गया निर्णय

प्रतापगढ़। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन हेतु शनिवार को नगर के एंजिल्स इंटर कालेज में प्रबंधक डा0 शाजिदा खान की अध्यक्षता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। खेल प्रतियोगिता 30 व 31 अगस्त को कराने का निर्णय लिया गया। खो-खो संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि संगठन की तरफ से जिले में यह पहला खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि संघ के बनाए नियमों के अनुसार ही प्रतिभागी खेल मंे हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को पहले रजिस्टेªेशन कराना अनिवार्य होगा। कोई भी प्रतिभागी बिना रजिस्टेªशन के खेल में प्रतिभाग नहीं कर सकेगा। इसके लिए एंजिल्स इंटर कालेज के खेल शिक्षक विवेक ओझा से संपर्क कर खिलाड़ी अपना रजिस्टेªशन 29 अगस्त तक अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि रजिस्टेªशन के समय प्रतिभागियों को आधार कार्ड की फोटो प्रति संलग्न करना होगा। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी सितम्बर माह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंे भाग ले सकेंगे। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव राम बहादुर पाल समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

होटल में मिला गुजरात निवासी अधेड़ का शव, पुलिस ने परिजनों को किया सूचित

प्रतापगढ़। शहर के बीचो बीच अयोध्या प्रयागराज हाईवे स्थित होटल सत्यम इन में गुजरात निवासी अधेड़ का शव रूम नं0 दो में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम दीपक कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह पार्वती नगर दाहोद गुजरात दर्ज है। शनिवार को दोपहर तक रूम बंद होने से होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक प्रयास के बाद जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो नगर कोतवाली पुलिस को फोन किया गया। कोतवाल अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचकर होटल का ताला तुड़वाया। अंदर देखा तो अधेड़ अर्धनग्न अवस्था मंे विस्तर पर मृत मिला। उन्होंने बताया कि शव के पास दवाएं पाई गई। घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया गया है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। यह होटल एक भाजपा नेता का है। पहले इस होटल का नाम होटल जिंजर था। पांच वर्ष पूर्व इस होटल में आग लगने से दर्जन भर लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें होटल मालिक को जेल जाना पड़ा। यह होटल अन्य कार्यों में महेशा सुर्खियां बटोरता रहा है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाला होटल मालिक पुलिस उत्पीड़न से बचने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया। बाद में वह भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता का खास हो गया। भाजपा मंे शामिल होने के बाद वह लोगों पर रौब गांठने लगा। इसके अलावा जमीन कब्जाने में भी वर्तमान मंे भाजना नेता का नाम सुर्खियों में बना रहा। होटल मंे शनिवार को शव मिलने से लोग पॉच वर्ष पूर्व हुई घटना को यादकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

मालिक केे पीटने पर नौकर की मौत, दोनों थे नशे के आदी

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के रघईपुर निवासी आलोक सिंह पुत्र ददन सिंह ने जानवरों की देखभाल करने वाले नौकर को शनिवार को किसी बात पर डंडे़ से पिटाई कर दी। पिटाई से नौकर रिंकू वर्मा 30 पुत्र कल्लू निवासी बहलियापुर अंतू की मौत हो गई। घटना स्थल पहुंचे एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आरोपी आलोक व मृतक रिंकू दोनों नेशे के आदी थे। नशे की हालात में झगड़ा करते थे। मृतक के शरीर पर लाठी, डंड़े के निशान पाए गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। अंतू पुलिस घटना की जॉच में जुटी है। 

ठप्प रही मेडिकल कालेज की ओपीडी, डाक्टरों के इंतिजार मंे बैठे रहे मरीज

प्रतापगढ़। बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय हत्याकांड के विरोध मेडिकल कालेज की ओपीडी शनिवार को पूर्ण रूप से ठप्प रही। दूर दराज से आए मरीजों को जानकारी नहीं थी कि शनिवार को डाक्टर मरीजों को नहीं देखेंगे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि आज डाक्टर मरीज नहीं देखेंगे। कारण की जानकारी लोगों से पूंछकर हुई। फिर भी मरीज घंटो बंेचों पर बैठे डाक्टरों का इंतिजार करते रहे कि कास डाक्टर साहब आ जाएं। घंटों इंतिजार के बाद मरीजों व उनके परिजनों को निराशा हुई। 

किसान यूनियन ने कचहरी परिसर में दिया धरना

प्रतापगढ़। किसान यूनियन के लोगों ने कचहरी परिसर स्थित एनआईसी के सामने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। किसान नेताओं का आरोप है कि कई दफे प्रदर्शन के बाद भी जिम्मेदारों ने उनकी बात नहीं सुनी। मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 

होमियोपैथिक चिकित्सकों ने भी कैंडिल मार्च निकाल कर जताया विरोध

प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल मंे महिला चिकित्सक डा0 मोमिता देवनाथ के साथ हुए बर्बर हत्याकांड को लेकर जिले भर के होमियोपैथी चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों में गहरा रोष देखने को मिला। चिकित्सकों ने कैंडिल मार्च निकालकर नगरक के अंबेडकर चौराहे पर मृत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। डाक्टरों ने कैडिंल मार्च में वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी, सेफ वोमेने सेव डाक्टर्स, सेव नेशन का वैनर लिए न्याय की मांग कर रहे थे। इस मौके पर डा0 वीके सिंह, डा0 रंगनाथ शुक्ल, डा0 सुनील कुमार श्रीवास्तव, डा0 अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, डा0 आरसी राजपूत, डा0 सिमरन उपाध्याय, डा0 शंकर सहाय, डा0 राजेश्वर, डा0 प्रीतम उपाध्याय, डा0 सुधांशु उपाध्याय, डा0 उत्कर्ष राज श्रीवास्तव, डा0 जगदीश श्रीवास्तव, डा0 प्रतीक सिंह, डा0 आलोक, डा0 एसके शर्मा, डा0 संजय पाल, डा0 छविनाथ, डा0 सत्यम श्रीवास्तव, अमित शुक्ल, सिवांशु आदि लोग मौजूद रहे। 

हाथों में तख्ती लेकर मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन 

डॉक्टर के हत्यारों को फांसी देने की कर रहे थे मांग

महिला चिकित्सालय में नारेबाजी करते हुए जताया विरोध 

प्रतापगढ़। बंगाल में मेडिकल कॉलेज की लेडी डॉक्टर की हत्या के विरोध में यहां के डाक्टरों की हड़ताल जारी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने राजा प्रताप बहादुर महिला चिकित्सालय में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए और गुनहगारों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान अस्पतालों का काम काज प्रभावित हुआ। पश्चिम बंगाल में एक लेडी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई है। इस हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसको लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिले में डाक्टर सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल कालेज के डाक्टर भी कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को कालेज के डाक्टर महिला अस्पताल में एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन को रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल का भी साथ मिला। क्लब के प्रेसिडेंट अश्विनी केसरवानी सचिव शरद केसरवानी समेत कई रोटेरियनों ने प्रदर्शन में शामिल होकर उनके हक के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की। इस बारे में प्रिंसिपल डॉ सलिल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि डाक्टरों को समझाने का प्रयास जारी है। जल्द ही सारी चीजें सामान्य हो जाएंगी। उधर डाक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

आई डी ए व आई एम ए ने भी निकाला विरोध मार्च, सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़। भारतीय दांत चिकित्सा संघ व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टर के हत्यारों को सख्त सजा की मांग की। विरोध स्वरूप यात्रा निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टर कुकर्मियों को फाँसी की सजा, दोषियों पर सख्त कार्यवाही व सुरक्षा की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे। भारतीय दांत चिकित्सा संघ के जनरल सेक्रेटरी डॉ0 अजय सिंह ने कहा कि इस घृणित घटना के विरोध में आई डी ए हमेशा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ा है। इस दौरान संघ के अध्यक्ष डॉ सम्स, डॉ अवंतिका पांडे, डॉ सीमा खंडेलवाल, दीपक शुक्ल, सुधाकर सिंह, विवेक पांडे, डॉ इम्तियाज अली, डॉ जयंत शर्मा, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ वारिस खान, ए के कुलश्रेष्ठ समेत दर्जनों डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

संस्कार ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने अफसरों व सुरक्षाकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

प्रतापगढ़। संस्कार ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने शनिवार को एसपी, सीडीओ व आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने विभिन्न चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों एवं पुलिस के जवानों को रक्षासूत्र बांधते हुए मिठाई खिलाकर सुरक्षा का वादा लिया। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ नवनीत सेहारा, एसपी डा0 अनिल कुमार सहित सुरक्षाकर्मी भी त्योहार पर छात्रा बहनों से खुशी-खुशी राखी बंधवाकर आशीर्वाद दिया। कालेज के डायरेक्टर संजय सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन कर्मी हर त्योहार में अपने घर वालों से दूर रहकर पूरी तन्मयता से कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जिससे कि आम नागरिक हर त्योहार शांति एवं सुरक्षा के साथ माना सकें। हम सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस दौरान प्रिंसिपल समीना अख्तर, गुंजन सिन्हा, शुभी अली, गोविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवम त्रिपाठी, नितिन सिंह, वर्षा ओझा, क्षमा सिंह आदि मौजूद रहे।

तैराकी प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक ने किया पुरस्कृत

प्रतापगढ़। विद्यालय में शिक्षा के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उक्त विचार सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शहर के आत्रेय एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में स्विमिंग कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर ओलंपिक और पैरालंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। अध्यक्षता करते हुए एकेडमी की चेयर पर्सन अंजू शंकर ने कहा कि जिले में स्विमिंग पूल की व्यवस्था नही होने से युवाओं को निराश होना पड़ता था। अब स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य युवा भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल आनिंद्य शंकर ने कार्यक्रम रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्ष अनूप शंकर ने अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सृंजा सक्सेना, शिशिर खरे, उदय भानु सिंह, राम प्रताप सिंह, मैनेजर संदीप श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, सुनील केसरवानी, विवेक पांडेय, अनूप अनुपम, आनंद मोहन ओझा, आर पी द्विवेदी, आरती द्विवेदी, नीतीश कुमार सिन्हा, राम शर्मा, प्रभाकर राय, सौरस सिंह समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे। संचालन कपिल देव गुप्ता ने किया। इसी प्रकार फुलवारी स्थित आत्रेय एकेडमी में स्विमिंग कंपटीशन के फाइनल्स का आयोजन हुआ। विभिन्न वर्ग  में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रुप बी में ऋषांक ने गोल्ड, ओजस ने सिल्वर और अभ्यास ने ब्रोंज, ग्रुप सी में शास्वत ने गोल्ड, अद्विक ने सिल्वर, सिद्धांत ने ब्रोंज, ग्रुप डी में पीयूष ने गोल्ड, युवराज ने सिल्वर और राजन ने ब्रोंज मेडल जीता। बालिका वर्ग में मिस्बा ने गोल्ड, रिया ने सिल्वर और विधि ने ब्रोंज मेडल हासिल किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल में शास्वत ने गोल्ड, पीयूष ने सिल्वर और अद्विक ने ब्रोंज मेडल जीता। स्कूल के बच्चों के अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों के ग्रुप ए में कुशाग्र ने गोल्ड, अथर्व ने सिल्वर और अद्विक ने ब्रोंज तथा ग्रुप ई में पल्लव ने गोल्ड, कृषांक ने सिल्वर और आयुष ने ब्रोंज मेडल जीता। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और विशिष्ट अतिथि रोहित मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 मामलों का मौके पर निस्तारण

प्रतापगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ नवनीत सेहारा की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 175 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये। जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 22, विकास विभाग से 19, बेसिक शिक्षा से 01, विद्युत विभाग से 08, पूर्ति विभाग से 05, समाज कल्याण से 04 एवं 26 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। प्रभारी जिलाधिकारी ने  अधिकारियों से जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों, लेखपालों एवं कानून-गो को शासन की मंशा अनुरूप शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद्य सचल दल ने दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजी प्रयोगशाला 

प्रतापगढ़। रक्षाबन्धन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने शनिवार को जिले में कई दुकानों में छापा मारा। दुकानों से बूंदी के लड्डू, खोया, दूध एवं दूध से बनी  मिठाइयों आदि के नमूने लिए। मिलावट की जांच हेतु लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा। सहायक आयुक्त खाद्य अभय कुमार सिंह ने टीम गठित कर मिलावटखोरों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम में शामिल रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, विवेक कुमार तिवारी, ऋचा पाण्डेय, शमशुन नेहा ने विभिन्न दुकानों से कुल छः नमूने लिए। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का दिया अनूठा संदेश

प्रतापगढ़। रक्षा बंधन के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित वीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशिका अलका सिंह द्वारा वृक्ष को राखी बांधने का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं नैना मिश्रा, आर्य द्विवेदी, नाजिश इकरा समेत अन्य छात्राओं व शिक्षिकाओं ने विद्यालय में पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में शिक्षकों  अनामिका सिंह, ज्योति, दीपांजलि सिंह और तेजनाथ पांडेय ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय में बच्चों के बीच राखी बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। एक दूसरे को उपहार भी दिए।

विधायक आराधना मिश्रा ने शक्ति केन्द्र में समूह की महिलाओं से किया संवाद

प्रतापगढ़। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिकाओं के लिए महिलाओं की हौसला आफजाई की। विधायक आराधना मिश्रा मोना रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ स्व0 डॉ0 अलका तिवारी की स्मृति में सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा डॉ0 अलका नारी शक्ति केन्द्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भरता के टिप्स दिये। क्षेत्र के नौढ़िया के पूरे रघुवर तथा मोहम्मदपुर खास में संचालित केन्द्रों में विधायक ने सिलाई के जरिये महिलाओं के स्वरोजगार में वृद्धि की प्रगति की समीक्षा की।  विधायक द्वारा केन्द्रों पर स्वयं तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की ओर से सिलाई मशीनें, पीको मशीन, मोटराइज मशीन, मैनुअल मशीन निःशुल्क उपलब्ध करा रखी हैं। महिलाओं से संवाद करते हुए विधायक मोना ने कहा कि डॉ0 अलका नारी शक्ति केन्द्र के जरिये जरूरतमंद कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। महिलाओं ने विधायक मोना के इन प्रयासों को लेकर सराहना की। नारी शक्ति केन्द्रों पर महिलाओं के समूह द्वारा विधायक मोना का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर समूह की आराधना यादव, कृष्णा यादव, चन्द्रवती, सुदामा यादव, निशा मौर्या, फूलमती सरोज आदि मौजूद रहीं।

चकबंदी कार्यालय को लेकर वकीलों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध

प्रतापगढ़, लालगंज। सांगीपुर में संचालित हो रहे चकबंदी कार्यालय को लालगंज तहसील मुख्यालय जाने को लेकर वकीलों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर अधिवक्ता वर्षों से मांग कर रहे हैं और कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। नाराज वकीलों ने समाधान दिवस के बाहर एसडीएम कोर्ट के सामने नारेबाजी की। ज्ञापन के जरिए वकीलों ने सीडीओ को बताया कि तहसील मुख्यालय से बारह किलोमीटर दूर किराये के भवन में चकबंदी कार्यालय चलाया जा रहा है। तहसील परिसर में निःशुल्क सरकारी भवन उपलब्ध होने के बावजूद कार्यालय यहां संचालित न होना लोगों के लिए कठिनाई हो रही है।  ज्ञापन में गोशालाओं में अनियमितता की जांच, क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती, बाजार में चौक एरिया में जाम को लेकर भी जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही पर वकीलों ने विरोध जताया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी, रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल महेश, अजय शुक्ल गुडडू, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्र, शिव नारायण शुक्ल, विपिन शुक्ल, शिवेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, लाल अंकित सिंह, आशुतोष शुक्ल, बीडी पटेल आदि मौजूद रहे।