विश्वनाथ में गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

0
218

विश्वनाथ, असम , 11 सितंबर:- विश्वनाथ चारिआली शहर के पाभोई रोड के आमबाड़ी में सार्वजनिक श्री श्री गणेश पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय गणेश महोत्सव कल भव्यता के साथ संपन्न हुआ है।कल सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालु प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आगामी दिन का मंगलमय की कामना की। चार दिवसीय गणेश पूजा के पुरोहित गोविंद शास्त्री द्वारा गणेश पूजा के अंतिम दिन में गणपति बप्पा की यज्ञ (हवन)मंत्रोच्चारण से हुई। इसके बाद महाप्रसाद वितरित किया गया।इसके मौके विश्वनाथ हिंदू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद गजानन की भव्य आरती की गई।तत्पश्चात चार बजे भगवान् गणेश मूर्ति सहित भव्य शोभायात्रा निकल कर विश्वनाथ घाट में गणपति बप्पा का मूर्ति विसर्जन किया गया। विसर्जन जाते समय शहर बप्पा के भजन से परिवेश भक्तिमय हो उठा। गणेश मूर्ति विसर्जन में महिला और बढ़ -चढ़ भाग लेते हुए भक्तिमय रस मे सराबोर हो गए।सार्वजनिक श्री श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष ललित अग्रवाल, महासचिव बलवीर राय, अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता आदि के अथक परिश्रम से भव्य पूजा का समापन हुआ।