क्षमावाणी पर्व को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का महास्तकाभिषेक 108 कलशों द्वारा सम्पन्न हुआ

0
123

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मयंक जैन जी के द्वारा झंडा रोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

प्रयागराज।क्षमावाणी पर्व को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का 108 कलशों द्वारा सम्पन्न हुआ कार्यक्रम को कर्नलगंज के पन्नालाल रोड एसडी जैन छात्रावास में किया गया। इस अवसर पर भगवान की भक्ति में सामूहिक पूजा एवं भजन संध्या संपन्न हुई जिसमें मुख्य आकर्षण 9 सुंदर थलों से भगवान को अर्ध समर्पित किया गया जो समाज की महिलाओं ने सजाया था
इस कार्यक्रम में भक्ति संध्या प्रमेश जैन के द्वारा संपन्न हुआ और मुख्य रूप से रविंद्र जैन अमर चंद जैन मुद्रित जैन अखिलेश चंद्र जैन राजीव जैन अंकित जैन दिलीप जैन महेंद्र जैन अशोक जैन प्रवीण जैन मंजू जैन मीना जैन मधु जैन रेनू जैन एवं प्रयागराज जैन समाज के दिनेश जैन राजेश जैन और समाज की सभी महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम के पश्चात् स्वल्पाहार सभी धर्म प्रेमियों के लिए कराई गई उपरोक्त जानकारी कमेटी के प्रचार मंत्री अखिलेश चंद्र जैन ने दी ।