महिला काव्य गोष्ठी एवं मिली संजय श्रीवास्तव पर केंद्रित विशेषांक का लोकार्पण बही सरस काव्य गोष्ठी की बयार

0
316


प्रयागराज। आज दिनांक 29/9/24 को बायोवेद संस्थान में शहर समता विचार मंच प्रयागराज की ओर से एक महिला काव्य गोष्ठी, पुरुष काव्य गोष्ठी और मिली संजय श्रीवास्तव के काव्य पर आधारित सावित्री देवी विशेषांक के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि मुक्तक सम्राट राम कैलाश पाल प्रयागी ने तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरोज सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कल्पना वर्मा ने की। इस अवसर पर मिली संजय श्रीवास्तव को सावित्री देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया और उनके ऊपर एक काव्य विशेषांक निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले अतिथियों ने माँ वाणी को दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया। वहीं डॉक्टर आकांक्षा पाल, डॉक्टर मंजू प्रकाश, रचना सक्सेना और राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से माँ वाणी की वंदना की। संपादक और कवि उमेश श्रीवास्तव ने संपादकीय वाचन किया। मंचासीन अतिथियों अरुण कुमार मिश्र, कल्पना वर्मा, प्रोफेसर सरोज सिंह और रामकैलाश पाल ने कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए। लोकपाल तथा जल संरक्षण पर काम करने वाले समाजसेवक समाज शेखर जी ने महाकुंभ में साहित्यिक योगदान के लिए साहित्यिक योजना पर कार्य करने की प्रेरणा दी।
दूसरे सत्र में हुए काव्य गोष्ठी में डॉ वीरेंद्र तिवारी, डॉ प्रदीप चित्रांशी, मुक्तक सम्राट राम कैलाश पाल प्रयागी, डॉक्टर कल्पना वर्मा, डॉक्टर अजय मालवीय बहार इलाहाबादी, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान राजेश सिंह राज, निखिलेश मालवीय, राधा शुक्ला, जगदंबा प्रसाद शुक्ला, अनामिका तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, कल्पना वर्मा, डॉक्टर आकांक्षा पाल, रचना सक्सेना, मिली संजय श्रीवास्तव, मोहिनी श्रीवास्तव, ममता, विभा मिश्रा ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का सुंदर व शानदार संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद राजेश सिंह राज ज्ञापन ने किया।