गांधी शास्त्री की पहचान सादा जीवन उच्च विचार: चौधरी जितेंद्र नाथ

0
226

स्व. राम नरेश यादव स्मारक सेवा संस्थान ने झूसी में मनाई गांधी शास्त्री जयंती

प्रयागराज। सादा जीवन उच्च विचार ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की यही पहचान है। मौजूदा राजनैतिक परिवेश ये पहचान शायद ही कोई राजनेता बना सकेगा। इनके जीवन चरित्र को समाज में कायम रखना है तो नई पीढ़ी को इनकी गाथाओं से रूबरू कराना होगा।यह बाते पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने स्व. राम नरेश यादव स्मारक सेवा संस्थान की ओर से झूसी के आवास विकास कालोनी योजना दो में आयोजित गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब राजनेता आम जनता के भूख के बारे में सोचते थे, आज नेता आम जनता के कर के पैसे से सुख सुविधा का उपभोग कर रहे है। यह चिंता का विषय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष गया प्रसाद केसरवानी ने की, कार्यक्रम का संचालन मंत्री हीरालाल यादव एडवोकेट ने किया। अतिथियों का आभार संयोजक डीपी श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, सुनील यादव, घनश्याम मिश्रा, श्रीनाथ मिश्रा, आरपी श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश ओझा, केसी त्रिपाठी, दीपू यादव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्रा, कमलेश रतन यादव, धर्मेंद्र सिंह, रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।