प्रोफेसर राजेश कुमार गर्ग को साहित्य साधना एवं डॉ अविनाश कुमार श्रीवास्तव को साहित्य भूषण सम्मान मिला

0
116

औरैया हिन्दी प्रोत्साहन निधि, औरैया, उत्तर प्रदेश द्वारा चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय इण्टर कालेज, औरैया के सभागार में आयोजित 24सवें वार्षिक अधिवेशन एवं सारस्वत सम्मान समारोह में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग प्रो. राजेश कुमार गर्ग को हिन्दी भाषा के उन्नयन एवं साहित्य सेवार्थ तथा समग्र साहित्य सेवा के लिये “साहित्य साधना सम्मान-2024” और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव को अपने रचनाकर्म एवं साहित्य सेवार्थ “साहित्य भूषण सम्मान-2024” प्रदान किया गया। उक्त सम्मान न्यायमूर्ति श्री सुभाष चन्द्र शर्मा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज और प्रो. योगेश चन्द्र दुबे, पूर्व कुलपति, श्री जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा प्रदान किये गये ।इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले प्रो. राजेश और डॉ. अविनाश को औरैया के नागरिक समाज और बुद्धिजीवी समाज ने शुभकामना और बधाई दी । बधाई देने वालों में साहित्यकार प्रो. सरोज गुप्ता, श्री सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर, प्रो. उमेश कुमार सिंह, प्रो. मीरा द्विवेदी, डॉ. मधुसूदन दीक्षित, श्री दीप चन्द्र त्रिपाठी निर्मल, प्रो. शार्दूल विक्रम सिंह, प्रो. मुन्ना तिवारी, डॉ. रवि रमेश चन्द्र शुक्ल, श्री चन्द्र वर्मा चन्द्र, डॉ. विनोद त्रिपाठी, श्री उमेश उत्पल, डॉ. दीपशिखा यादव, श्री सुरेश बाबू चतुर्वेदी, डॉ. प्रभा चतुर्वेदी, श्री बदन सिंह मस्ताना, श्री दौलत सिंह कुशवाहा, श्री विनोद दीक्षित और अंजनी कुमार चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति रही ।