पुष्प गंगा अपार्टमेंट का किया गया पुर्ननिरीक्षण

0
255

 प्रयागराज lप्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के आदेशानुसार पुष्प गंगा अपार्टमेंट का पुर्ननिरीक्षण किया गयाl जिसमें निवासियों द्वारा बिल्डर अमित गोयल पर अपार्टमेंट में वादा की गई सुविधा प्रदान न करने के आरोप तथा अनियमितताओं का निरीक्षण किया गयाl

प्राप्त विवरण के अनुसार पुष्प गंगा अपार्टमेंट, शेरवानी लिगसी के निवासियों ने बिल्डर अमित गोयल पर अपार्टमेंट में वादा की गई सुविधा जैसे ओपन मिनी थियेटर, वेस्ट डिस्पोजल प्लांट, सीसीटीवी, इंटरकॉम, पार्किंग की फ्लोरिंग, पार्किंग की मार्किंग, मानक के अनुसार 25% क्षेत्र पर सोलर पैनल, कम्युनिटी हॉल में वॉशरूम तथा दरवाजे आदि प्रदान नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगभग 150 से अधिक शिकायत दर्ज करवाई थीl जिन पर संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त द्वारा अपार्टमेंट का पुन: निरीक्षण करवाने, बिल्डर को अधूरे काम 15 दिन में पूरा करने की चेतावनी तथा आर्किटेक्ट अनिल कुमार गुप्ता को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया थाl 

जिसके अनुपालन करते हुए PDA को 10 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट देनी हैl इस क्रम में दिनांक 9 अक्टूबर को PDA के अवर अभियंता फौजदार द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें उपरोक्त अनियमितताओं एवं खामियों को पुनः सत्य पाया गयाl  मालूम हो गत 22 सितंबर को भी PDA द्वारा अपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया था जिसमें उपरोक्त सभी शिकायतें सही पाई गई थीl

निरीक्षण हेतु प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बिल्डर अमित गोयल तथा आर्किटेक्ट अनिल कुमार गुप्ता को स्वयं उपस्थित होने का आदेश देने के बावजूद अमित गोयल द्वारा स्वयं उपस्थित ना होते हुए प्रतिनिधि के रूप में बजरंग दत्त त्रिपाठी, मोहम्मद फैसल तथा सैफ अहमद इंजीनियर को भेजा गयाl

निवासियों का यह भी आरोप है कि बिल्डर ने म्यूटेशन न करवा कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को बाधित किया हैl बिल्डिंग में जल निकासी की बेहद खराब व्यवस्था है जिसकी वजह से पार्किंग तथा बेसमेंट में पानी भर जाता हैl बिल्डिंग की हालत कमजोर हो रही हैl जंक्शन जॉइंट वाटरप्रूफ नहीं है जिसकी वजह से पानी नीचे की मंजिलों तक बहता रहता है l उपरोक्त सभी शिकायतों का बिल्डर के प्रतिनिधि संतोषजनक उत्तर देने में विफल रहेl

निवासियों ने इस पुर्ननिरीक्षण का स्वागत किया है तथा उम्मीद की कि उपरोक्त सभी काम जल्द से जल्द पूरे करवाए जाएंगेl ऐसा न कराए जाने पर निवासी बिल्डर के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने तथा रेरा में सामुहिक शिकायत करने की तैयारी में हैl इस अवसर पर निवासियों की ओर से शनि शर्मा, एडवोकेट अभिषेक मिश्रा, उपेंद्र शर्मा, जयप्रकाश दुबे, मतलूब अली, देव तिवारी व अन्य सभी निवासी उपस्थित रहेl