कुम्भ मेला के दृष्टिगत निर्माण कार्य तथा साफ-सफाई का किया निरीक्षण

0
300

प्रयागराज l नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, श्री चन्द्रमोहन गर्ग द्वारा आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को आगामी कुम्भ मेला के दृष्टिगत शहर के विभिन्न स्थलों पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों तथा नगर की सफाई व्यवस्था के कार्याे का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा शम्भू नाथ इंजीनियरिंग कालेज आफ इन्टीट्यूट, राजरूपपुर रोशनबाग साफ-सफाई के निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर कूडे के ढेर तथा नालिया में भरी हुई पायी गयी जिससे नगर आयुक्त द्वारा रोष व्यक्त करतें हुए कड़ी फटकार लगायी गयी इसी के साथ ही उक्त क्षेत्र की साफ-सफाई हेतु सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को तत्काल करने के निर्देश दिये गये, तथा सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई कराते हुए फोटोग्राफ प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।कुम्भ मेला के निर्माण कार्यो के दौरान नगर आयुक्त द्वारा पीपल गॉव में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभिन्ता को पत्रावली की जॉच के निर्देश दिये गये। सूबेदारगंज में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण के दौरान कार्य आरम्भ ही नही हुआ था नगर आयुक्त द्वारा कार्य शीघ्र आरम्भ कराते हुए ससमय पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये इसके साथ ही निर्देश दिये गये कि सभी मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत कार्य करने वाले फर्म/ठेकेदारों से प्रतिदिन कार्य की प्रगति हेतु जूम मिटिंग करें तथा दो घंटे कुम्भ के कार्यो की जॉच कर भौतिक सत्यापन कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गये।इसी प्रकार नगर आयुक्त द्वारा सी0एन0डी0 वेस्ट द्वारा निर्मित ब्रिक्स का निरीक्षण किया गया जिसकी क्वालिटी सही नही पायी गयी नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियन्ता को जॉच कर रिपोर्ट प्रेषित कर सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही गंगोत्री नगर नैनी तथा डांडी महेवा में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण के दौरान कार्य शीघ्र आरम्भ कराते हुए मैनपावर बढ़ाकर ससमय पूर्ण कराये जाने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिये गये।