केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ  

0
436

प्रयागराज l सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का उद्घाटन समारोह दिनांक 28/10/2024 को केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री यतेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा श्री सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि देकर किया गया। इसके बाद संगठन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/कोर द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। 

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान वाक प्रतियोगिता, निबंध, क्विज एवं रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा सतर्कता जागरूकता संबंधी संगोष्ठी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

सतर्कता संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री यतेंद्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने की। संगोष्ठी में श्री वी. के. गर्ग, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री नरेंद्र सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, श्री आर. एन. सिंह, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर व प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री एस. एस. नेगी, मुख्य विद्युत इंजीनियर (पी एंड डी), श्री उपेंद्र कुमार,  मुख्य विद्युत इंजीनियर (कार्य) सहित सभी विभागाध्यक्ष तथा कोर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दिए गए वक्तव्य में कहा गया कि प्रत्येक व्यक्ति को निजी एवं सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रति सदैव संवेदनशील रहकर कार्य व्यवहार करना चाहिए तभी समाज एवं राष्ट्र के विकास में समृद्धि परिलक्षित होगी। सतर्कता संगोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सौरभ मिश्रा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी कोर द्वारा किया गया।