बालिका इंटर कॉलेज मऊ में वार्षिकोत्सव आयोजित

0
342

मऊ l बालिका इंटर कॉलेज मऊ चित्रकूट उत्तर प्रदेश में आयोजित वार्षिकोत्सव में आज के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार जी विशिष्ट अतिथि राममणी पाठक जी अपर जिला जज, विशिष्ट अतिथि नीलू मैनवाल जी अपर जिला जज एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट जी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाl इसमें अतिथि के रूप में यासीन अहमद क्षेत्राधिकार मऊ श्री रामसुधाय तहसीलदार मऊ क्राइम इंस्पेक्टर अभयराज सिंह जी उपस्थित रहे lसर्वप्रथम नीलू मैनवाल ने बच्चियों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी उसके पश्चात अपर न्यायाधीश श्री राम मणि पाठक जी द्वारा छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग अपने अधिकारों के लिए सचेत रहें तथा अपने उद्घाटन भाषण में श्री विकास कुमार जी जनपद न्यायाधीश ने ने अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ अपने पढ़ाई खेलकूद एवं भविष्य में आने वाले जिंदगी के कंपटीशन को अच्छी तरीके से चुनौती पूर्ण ढंग से अपने का संकल्प लें कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री आनंद शुक्ला जी उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यालय को पूर्ण सहयोग देने का शासन किया एवं बच्चियों को उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम में मौजूद जन शिक्षण कल्याण समिति चित्रकूट के सचिव श्री शंकर दयाल प्यासी जी ने ने बच्चियों को रियल जूस वितरण कर उत्सवर्धन किया lकार्यक्रम में विद्यालय की संरक्षक सुंदरलाल सुमन ने अपनी संचित रिपोर्ट में बताया कि विद्यालय जहां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है वही खेलकूद में भी आगे अच्छी उपलब्धि प्राप्त किया हैl विद्यालय के प्रबंधक एस कुरील एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार द्विवेदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कियाl इसी क्रम में विद्यालय में अमृता हॉस्पिटल प्रयागराज के डायरेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार शुक्ला , पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ राजेंद्र पांडे अनूप द्विवेदी संदीप द्विवेदी संदीप त्रिपाठी जी इंद्रेश त्रिपाठी पूर्व फौजी इंद्रेश त्रिपाठी ऋषि और पुजारी चंचल द्विवेदी शीशा शुक्ला के प्रधान जी प्रमोद दुबे श्रीकांत द्विवेदी पूर्व बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दरबारी लाल जी शादाब अख्तर आदि लोग उपस्थित रहेl