द्विदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

0
205

प्रयाग lमहाकुम्भ 2025 के अवसर पर सम्राट हर्षवर्द्धन शोध संस्थान, प्रयागराज एवं मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इन्स्टीट्यूट आॅफ एषियन स्टीडीज, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में व मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज के सहभागिता के साथ 21 एवं 22 दिसम्बर, 2024 को ‘‘भारतीय संस्कृति में कुम्भ पर्व की परम्परा और प्रयाग-कुम्भ’’ विषय पर द्विदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी के आयोजन के सम्बन्ध में आई नवीन समस्याओं के विचार विमर्ष के लिए सम्राट हर्षवर्द्धन शोध संस्थान, प्रयागराज के सभी प्रषासनिक समिति और सत्र संयोजन समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक आवष्यक बैठक नगर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ‘अन्नू’ जी ने की। बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यो से उनको अवगत कराया गया। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्ष किया गया। बैठक के अन्त में न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय जी कुलाधिपति बीएचयू वाराणसी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री अनिल कुमार ‘अन्नू जी’, डाॅ प्रदीप केेसरवानी, डाॅ एमसी गुप्ता, डाॅ जीमल अहमद, श्री प्रबोध मानस, श्री महेन्द्र सक्सेना, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री अरविन्द कुमार, श्री रत्नेष गुप्ता, श्री अरविन्द कुषवाहा उपस्थित रहे।