महावन रमण रेती पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,

0
163

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पूजा अर्चना 

मथुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने परिवार के साथ बुधवार की शाम छह बजकर चालीस मिनट पर उदासीन श्रीगुरुकार्ष्णि रमणरेती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने करीब आधा घंटे आश्रम में विश्राम किया। इसके बाद पुलिस – प्रशासन के बड़े काफिला के साथ ब्रह्मांड घाट पहुंचे जहां यमुना नदी के तट पर परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद पुनः रमणरेती आश्रम में पहुंचकर कार्ष्णि गुरु शरणानन्द से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त करके ठाकुर रमण बिहारी के दर्जन किए।

मीडिया से वार्ता करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म स्थली है कई कारणों से मथुरा की अलग पहचान है गुरु शरणानन्द महाराज के आश्रम में आकर सपरिवार यमुना नदी की पूजा अर्चना की है सनातन संस्कृति की धारा में भगवान श्री राम,भगवान श्री कृष्ण ऐसे अदभुत चमत्कारी समाज में वंदनीय देवता हैं जिनके कारण ये हर युग,हर काल,हर परिस्थिति में देश का विश्वास इनके साथ रहता है इनकी शिक्षाएं आज भी उपयोगी हैं हमने अपनी शिक्षा नीति में भगवान राम कृष्ण की सनातनी संस्कृति की कई धाराओं का समाविष्ट किया है  देव दर्शन का आनंद पूस माह में है मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है इससे पूर्व संध्या पर वह भगवान श्री कृष्ण का वंदन करने और गुरुशरणानन्द महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं।

रमण रेती आश्रम में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी के सतर्क रहा। रमणरेती आश्रम में जगह जगह पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे। डी आई जी शैलेश कुमार पांडे,एस पी देहात त्रिगुण विशेन,सी ओ धर्मेंद्र चौहान ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखी वहीं एसडीएम आदेश कुमार,नायब तहसील दार प्रद्युम्न त्रिपाठी और साविका शर्मा राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।