2025 का कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान डॉ विनम्रसेन सिंह, रंजन पाण्डेय, अनवार अब्बास नकवी, डॉ प्रदीप चित्रांशी एवं रचना सक्सेना को दिया जाएगा

0
268
2025 का कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान डॉ विनम्रसेन सिंह, रंजन पाण्डेय, अनवार अब्बास नकवी, डॉ प्रदीप चित्रांशी एवं रचना सक्सेना को दिया जाएगा

प्रयागराज ।शहर समता विचार मंच द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान 2025 इस बार डॉ विनम्रसेन सिंह को उनकी आलोचनात्मक कृति ‘कलम आज उनकी जय बोल’, रंजन पाण्डेय को उनके उपन्यास ‘कोटा फीवर’ , अनवार अब्बास नकवी को उनके नाटक ‘दहा दशहरा’, डॉ प्रदीप चित्रांशी को उनके कहानी संग्रह ‘तिनका तिनका बिखर गया और रचना सक्सेना को उनके काव्य संग्रह’ छंद रचना’ के लिए 24 फरवरी को हिन्दुस्तानी एकेडमी में एक सम्मान समारोह में दिया जाएगा। उक्त जानकारी शहर समता की प्रकाशन मंत्री मिली श्रीवास्तव ने दी।