- लोकपाल सामजिक कार्यकर्ता समाज शेखर विविध कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
प्रतापगढ़ / पानी व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जनपद के लोकपाल मनरेगा व जिला भू गर्भ जल परिषद के नामित सदस्य समाज शेखर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सुबह १० बजे भयहरण नाथ धाम में शिव गंगा तालाब पर आयोजित श्रमदान व धाम व बकुलाही नदी पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लोकपाल समाज शेखर अपराह्न 2 बजे शिकायतों के क्रम में विहार व बाबागंज के अपेक्षित ग्रामों का भ्रमण व निरीक्षण करेंगे। 3 बजे श्रृंगवेरपुर धाम प्रयाग में गंगोत्सव कार्यक्रम में आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। शाम 4 बजे कालाकांकर ब्लाक के अतौलिया ग्राम स्थित साई धाम स्थित दुवर नदी से जुड़े नाले का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वही शाम 6 बजे मानिकपुर गंगा घाट पर भारतीय पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित माँ गंगा दशहरा एवं पत्रकार सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में में शामिल होंगे।
























