मंत्री नन्दी ने स्वदेशी मेले का किया उद्घाटन

जनपद में स्वदेशी मेला यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के निर्यात प्रोत्साहन की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम: नन्दी
उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनने के लक्ष्य की ओर ठोस कदमों के साथ तेजी से अग्रसर
किसी भी अर्थव्यवस्था को गति देने में वहां के मौलिक उद्योगों और उत्पादों की अग्रणी भूमिका
रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिन प्रतिदिन औद्योगिक विकास की नई ऊँचाइयां छू रहा:नन्दी
मंत्री नन्दी ने स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का क्रय करते हुए उत्पादकों का उत्साहवर्धन किया
स्वदेशी अपनाएँ – देश को आत्मनिर्भर बनाएँ:नन्दी
निर्यात की सम्भावनाओं को नई उड़ान और नई पहचान देने का मेगा शो है स्वदेशी मेला

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक जनपद में आयोजित हो रहे स्वदेशी मेले के तहत प्रयागराज के भारत स्काउट गाइड मैदान में गुरुवार से 10 दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा स्वदेशी उत्पादों से सम्बंधित लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
कार्यालय उप आयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उधमिता विकास केंद्र प्रयागराज द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था को गति देने में वहां के मौलिक उद्योगों और उत्पादों की अग्रणी भूमिका होती है। पिछले 8 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा इसी रोडमैप पर आधारित है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ने का ब्लूप्रिन्ट अपनाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डालर इकोनामी वाला राज्य बनने के लक्ष्य की ओर ठोस क़दमों के साथ तेजी से अग्रसर है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में MSME और निर्यात क्षेत्र का विशेष योगदान है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश के निर्यात में दोगुनी वृद्धि हुई है। यह उपलब्धि अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। विशेष बात है कि इस उपलब्धि में स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों का विशेष योगदान शामिल है। जनपद स्वदेशी मेला इस योगदान को और अधिक व्यापक बनाने का टेक ऑफ़ रनवे है।
इस आयोजन में विभिन्न विभागों उद्योग विभाग, खादी बोर्ड, माटी कला, हटकरघा, रेशम, स्वयं सहायता समूह के 50 से ज्यादा स्टाल एवं प्रदर्शनी भी यहाँ लगे हुए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों ने अपने स्टॉल लगाये हैं। यह आयोजन निर्यात की सम्भावनाओं को नई उड़ान और नई पहचान देने का मेगा शो है।
मंत्री नन्दी कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के निर्यात को बढ़ावा देने और MSME इकाइयों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
छोटे उद्यमियों को उनके उत्पादों की पहुंच ग्लोबल मार्केट तक कराए जाने में यह ट्रेड शो मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर चलते हुए नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिन प्रति दिन औद्योगिक विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
मंत्री नन्दी ने ओडीओपी योजना के अन्तर्गत बेकरी में सुश्री ममता देवी, सुश्री अर्चना एवं सुश्री सीमा बानों को टूलकिट का वितरण एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत 30 बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि इस मेले में सिर्फ अपने जनपद से ही नहीं, बल्कि अन्य जनपदों से भी उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा कि ओडीओपी की महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं गरीब महिलाएं जिन्होंने जो भी उत्पाद तैयार किए है, वे यहां पर आकर अपना स्टॉल लगायें। सभी लोगो को यहां पर एक अच्छा प्लेटफार्म एवं मार्केट मिला है, जिसके माध्यम से वे ज्यादा से ज्यादा अपने निर्मित सामानों को यहां पर विक्रय कर अपनी आय को बढ़ा सकती है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक बारा वाचस्पति, भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उपायुक्त उद्योग शरद टण्डन, सहायक आयुक्त उमेश चंद्र वर्मा, भाजपा नेता श्रीमती जय श्री जायसवाल, मंडल अध्यक्ष नैनी रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, राघवेंद्र मिश्रा, राजेंद्र केसरवानी पप्पू नीमीथरिया, डॉ. प्रभाशंकर त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
























