आर्यभट्ट सम्मान 2025 का सफल आयोजन,अधिवक्ताओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित
अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़ इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और मीडिया कर्मियों के योगदान को किया गया नमन, समाजिक एकता और विधिक जागरूकता का दिया संदेश।

प्रतापगढ़ । क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान सभागार अफीम की कोठी प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा के प्रतापगढ़ इकाई भट्ट ब्राह्मण परिवार के तत्वाधान में विशाल आर्यभट्ट विधिक उत्कर्ष सेवा सम्मान 2025 एवं आर्यभट्ट मीडिया स्तम्भ उत्कर्ष सेवा सम्मान 2025 व अन्य दिव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामलाल शर्मा, मुख्य अतिथि पं० अखिलेश कुमार शर्मा , महासचिव इलाहाबाद बार एसोसिएसन हाई कोर्ट इलाहाबाद विशिष्ठ अतिथि शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पद्म रंजन भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र नाथ शर्मा, अधिक्ता कामता प्रसाद चतुर्वेदी वरिष्ठ लोक अभियोजक रांची ब्रह्मनाथ शर्मा, सिविल जज आजमगढ़ रविकान्त शर्मा, .स्थाई अधिवक्ता योगेशचंद्र भट्ट आदि गणमान्य अधिवक्ताओ ने कार्यक्रम से अपनी गरिमामय उपस्थित दर्ज कराई । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में मीडियाकर्मी को समाज का आईना दिखाने के लिये व लोकतन्त्र की रक्षा के लिये है हमेशा सजग रहने की सराहना की। साथ ही अधिवक्ता समाज को एकजुट होकर समाज के निचले तबके के लिये हमेशा तत्पर होकर विधिक परामर्श व सहयोग प्रदान करने की शपथ ली गई।कार्यक्रम के आयोजन समिति के वरिष्ठ संरक्षक अशोक शर्मा,राजेश शर्मा सीनियर ऑडिटर ,नन्दकुमार शर्मा, के. के. शर्मा, तरुणशर्मा, सुनील शर्मा,मनोज शर्मा, आदि सक्रिय कार्यकताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन डा० संजय शर्मा के द्वारा किया गया ।

















