आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में आरेडिका के स्टाल का उद्घाटन।
रायबरेली l दिल्ली के प्रगति मैदान में 15.10.2025 से 17.10.2025 तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी के पहले दिन महाप्रबंधक श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने प्रदर्शनी का दौरा किया। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने देश की तकनीकी एवं क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में आरेडिका भी भारतीय रेलवे की उत्पादन इकाई के रूप में रेलवे के उपकरणों एवं तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही है।
वर्ष 1990 में शुरू की गई, अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई) सीआईआई की प्रमुख प्रदर्शनी है जिसका आयोजन रेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।
इस वर्ष का आयोजन में 15 से अधिक देशों के 450 से अधिक प्रदर्शक रेल और मेट्रो क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक तकनीकों, समाधानों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।
आईआरईई एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में विकसित हुआ है जो सीआईआई और रेल मंत्रालय के बीच निरंतर सहयोग को बताता है। दशकों से, इसने भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और रेल प्रौद्योगिकी में वैश्विक अग्रणी बनने की उसकी महत्वाकांक्षाओं को निरंतर प्रदर्शित किया है।
यहां आने वाले देशी-विदेशी सभी आगन्तुको को रेलवे के उपकरणों एवं उनके कार्य के बारे में रूबरू कराया जा रहा है।
महाप्रबंधक श्री मिश्रा रेलवे के साथ साथ सहयोगी कंपनियों के स्टॉल का दौरा कर उनके प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उन्हे अपने कोच उत्पादन में लगने वाले उपकरणों बारे में जानकारी साझा की। कोचों में यात्रियों की सुविधा बेहतर एवं आरामदायक बनाने के साथ ही क्या क्या नए काम कोचों में किया जाए इसके प्रति श्री मिश्रा ने ज्यादा उत्सुकता दिखाई। उन्होंने कहा कि आरेडिका इस प्रकार के प्रदर्शनों में अपनी बढ़-चढ़कर भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर आरेडिका की ओर से विजय कुमार चीफ इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर, आर. एन. तिवारी सचिव महाप्रबंधक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी, सी एस श्याम डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर डिप्टी सीएमएम संजय निगम, डिजाइन से एसएमई ए. के. अग्निहोत्री, जन संपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव एवं डिजाइन विभाग से सीनियर सेक्शन इंजीनियर के के श्रीवास्तव, आलोक कुमार, अंगद सिंह कुशवाहा, श्रीराम सिंह, प्रोटोकॉल निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।


















