किसके नाम होगी ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती हुई ट्रॉफी? सामने आई पहली झलक

0
60
किसके नाम होगी ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती हुई ट्रॉफी? सामने आई पहली झलक



बिग बॉस 19 अप रैपअप मोड में हैं. 7 दिसंबर को सलमान खान के इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो का ग्रैंड फिनालेहोगा और ड्रामा, हंगामे और लगातार एंटरटेनमेंट से भरे इस सीज़न का एंड भी हो जाएगा. बीते एपिसोड में, मालती चाहर शो से एविक्ट हो गई थीं जिसके बाद बिग बॉस के 19वीं वें सीजन को टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए. फाइनलिस्टों में जगह बनाने वालों में  फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे हैं. वही एपिसोड में इस सीजन की चमचमाती हुई ट्रॉफी भी रिवील हो गई जो बिग बॉस 19 की थीम से पूरी तरह मैच करती है.

कैसी है बिग बॉस 19 की ट्रॉफी?
इस सीज़न की ट्रॉफी बेहद ब्लिंगी है और इसका डिज़ाइन इस सीज़न की थीम, ‘घरवालों की सरकार’, से परफेक्टली मैच करता है. प्रीमियर से पहले जारी किए गए शो के प्रोमो में, सलमान हाथ का एक ऐसा इशारा करते हुए दिखाई दे रहे थे जो अब ट्रॉफी में भी दिखाई दे रहा है. बीते एपिसोड में ट्रॉफी को रिवील करने के लिए पांचों फाइनलिस्टों को असेंबली रूम में बुलाया गया था. ट्रॉफी का लुक दोनों हाथों के पोज थे जो एक होम वाला फील दे रही थी. इस पर डायमंड का काम किया गया था. नीचे की तरफ विनर- बिग बॉस 19 लिखा.

 

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी देख खुशी से झूमे फाइनलिस्ट
वहीं जिस ट्रॉफी को जीतने की चाह लिए पिछले तीन महीनों से भी ज्याद समय से जिस शिद्दत से ये घरवाले जुटे हुए उसे सामने देखकर पांचों फाइनलिस्टों का मुंह खुला का खुला रह गया. अब ये देखना एक्साइटिंग होगा कि 7 दिसंबर को आखिरकार यह शानदार ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाता है. फिलहाल बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी की तस्वी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

 





Source link