रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले 2 दिन में होने वाला है. 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का विनर मिल जाएगा. बिग बॉस के फैंस इस बार निराश हैं क्योंकि इस बार इसे एक्सटेंड नहीं किया गया है. शो में अब सिर्फ 5 कंटेस्टेंट बचे हैं और हर कोई शो जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है. मगर ट्रॉफी तो किसी एक के ही घर जानी है. फिनाले से पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें खुलासा हो गया है कि इस शो को किसने जीता है और कौन शो का पहला रनरअप है.
बिग बॉस 19 के फिनाले में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल ने अपनी जगह बनाई है. अब इन पांचों में से कोई एक इस ट्रॉफी को जीतने वाला है. फिनाले से पहले ही लोगों ने सोशल मीडिया पर विनर को लेकर प्रिडिक्ट करना शुरू कर दिया है.
लीक हुआ विनर
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें बिग बॉस के विनर के बारे में बताया है. वायरल हो रहे पोस्ट में कहा गया है कि गौरव खन्ना शो के विनर हैं और पहली रनरअप-फरहाना भट्ट हैं. दूसरे रनरअप कोई और नहीं बल्कि प्रणित मोरे बने हैं. ये पोस्ट हजारों लोग लाइक कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं. ये वायरल हो रहा पोस्ट है हालांकि ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है. अभी ऑफिशियल अनांउसमेंट होना बाकी है.
बता दें बिग बॉस 19 से मालती चाहर बाहर हो चुकी हैं. उनका मिड वीक एविक्शन हुआ है जिसके बाद शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. बिग बॉस के घर में अभी भी आए दिन लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं. जिसकी वजह से ऑडिंयस इसे खूब एंजॉय कर रही है. अब देखना होगा कौन अपने घर इस सीजन की ट्रॉफी लेकर जाता है.
ये भी पढ़ें: ‘रणवीर सिंह ने खुद खरीदे करोड़ों के टिकट…’, ‘धुरंधर’ रिलीज डे पर फिल्म क्रिटिक और एक्टर का बड़ा दावा
























