PM मोदी का जालंधर दौरा: दोआबा के साथ माझा-मालवा को साधने की रणनीति

0
5

Shahar Samta News

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा सिर्फ दोआबा ही नहीं, बल्कि पंजाब का माझा व मालवा क्षेत्र को भी साधने की एक कोशिश है।

शुक्रवार को जिन प्रोजैक्टों का उद्गघाटन किया गया, उनमें मालवा क्षेत्र के 7 बड़े प्रोजैक्ट शामिल हैं, जिनमें अमृत भारत योजना के तहत मोहाली, श्री आनंदपुर साहिब, श्री मुक्तसर साहिब रेलवे स्टेशन शामिल हैं। मालवा क्षेत्र के इस इलाके में मुख्यतः लुधियाना, मोहाली, रूपनगर, पटियाला, संगरूर जैसे जिले आते हैं। और इस कोशिश से मालवा बैल्ट में 20 से 25 विधानसभा सीटों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसी प्रकार माझा क्षेत्र में भी 3 बड़े प्रोजैक्ट शुरू किए गए हैं, जिनमें अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रैस ट्रेन और अमृत भारत योजना के तहत बटाला व पठानकोट रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण शामिल है।

अमृतसर, पठानकोट व गुरदासपुर की इस पूरी बैल्ट को ये प्रोजैक्ट प्रभावित करेंगे और यहां के लोगों को इनका फायदा होगा। करीब 10 ऐसी सीटें हैं, जहां पर इन प्रोजैक्टों का असर पड़ेगा। इसी प्रकार दोआबा में भी 5 बड़े प्रोजैक्ट शामिल हैं, जिनमें जालंधर कैंट, फगवाड़ा, दौलतपुर-करतौली रेल लाइन, करतौली -अंबाला नई ट्रेन शामिल है। इन इलाकों की 23 में से 20 ऐसी सीटें हैं, जो इन प्रोजैक्ट्स के टच में आएंगी। इस कोशिश के साथ पार्टी ने करीब 50 सीटों पर सीधे तौर पर प्रभाव डालने की कोशिश की है। अब यह विकास के काम भाजपा के वोट बैंक में कितने कन्वर्ट होते हैं, यह आने वाला समय बताएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here