भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

0
5

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया Trade Deal के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित किसान घाट पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों को सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया। मौके पर मुस्तैद ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (RAF) और दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रदर्शन शुरू होते ही आंदोलनकारियों को बसों में भरकर वहां से हटा दिया।

दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई नाकेबंदी

राजधानी में बड़े जमावड़े को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पंजाब और हरियाणा की ओर से दिल्ली आ रहे किसानों के जत्थों को दिल्ली की सीमाओं पर ही रोक दिया गया है, ताकि वे किसान घाट तक न पहुंच सकें। सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आखिर क्यों इस व्यापारिक समझौते का विरोध कर रहे हैं किसान?

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच हुई यह ‘ट्रेड डील’ देश के कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों के खिलाफ है। किसानों का मानना है कि इस समझौते से विदेशी कृषि उत्पादों की वजह से भारतीय फसलों को सही और उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। इस नीति के कारण देसी किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here