Poonch में बारिश का कहर: दो जगह भूस्खलन, नेशनल हाईवे पर यातायात ठप

0
4

पुंछ: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कुदरत के इस बरस रहे कहर के चलते कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन, मडस्लाइड आदि की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में ताजा जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते पुंछ जिले में दो स्थानों मदाना और शींदरा क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता बंद हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि बारिश के बावजूद बी.आर.ओ. मार्ग से मलबा हटा कर यातायात बहाल करने में जुटा है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की यह तीसरी घटना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here