गुरदासपुर के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत का माहौल

0
3

गुरदासपुर(हरमन): गुरदासपुर शहर के दो नामी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही दोनों स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

इस दौरान एसएसपी गुरदासपुर आदित्य स्वयं मौके पर पहुंचे और एंटी-सबोटाज टीमों तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उनके नेतृत्व में स्कूलों के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह से टाला जा सके। तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

वहीं, धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की सहायता से जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि करीब 6 माह पहले भी गुरदासपुर के कुछ नामी स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here