PM नरेंद्र मोदी और सुखबीर बादल के बीच हाई-लेवल मीटिंग

0
3

पंजाब : राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, ये मीटिंग संसद भवन परिसर में हुई। 

सुखबीर बादल सुबह ही दिल्ली पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव को करीब 4 महीने रह गए हैं। ऐसे में सुखबीर बादल की पीएम मोदी से मीटिंग को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

इस मीटिंग को सिर्फ़ एक फॉर्मल मीटिंग मानना ​​जल्दबाजी होगी, खासकर ऐसे समय में जब पंजाब की राजनीति 2027 के विधानसभा चुनाव की तरफ बढ़ रही है। हालांकि मीटिंग के एजेंडा की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here