IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

0
6

चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को समन जारी कर 18 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कार्रवाई मोहाली स्थित सनटैक सिटी (Sunteck City) प्रोजेक्ट से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जांच का केंद्र चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की मंजूरी प्रक्रिया है। आरोप है कि प्रोजेक्ट को CLU की स्वीकृति देने में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताएं हुईं, जिसकी ED जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि साल 2024 में कंवलप्रीत बराड़ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक (Director, Town Planning) के पद पर तैनात थे। इसी दौरान सनटैक सिटी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। अब जांच एजेंसी इसी मंजूरी प्रक्रिया और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर उनसे पूछताछ करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान प्रोजेक्ट की स्वीकृति, CLU मंजूरी की प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों को लेकर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here