श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन का माता की चौकी एवं विशाल भंडारा संपन्न

0
14

प्रयागराज– बादशाही मंडी स्थित चमेली देवी धर्मशाला में श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन (रजि.) द्वारा आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

5 सितंबर, शनिवार की रात को हुई माता की चौकी में पूरी गली को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जिसमें देर रात तक भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। वहीं 6 सितंबर, रविवार को आयोजित विशाल भंडारे में लगभग 2500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि यह आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर किया गया।

इस अवसर पर समस्त सदस्य – रत्नेश यादव, भानूप्रकाश, अनूप मिश्रा, अरविन्द पांडेय, सक्षम गुप्ता, रामबाबू मिश्रा, र विकास द्विवेदी, अल्ताफ खान, सूरज गौड़, रजत केसरवानी, अंकित यादव, राजीव, संजय कुशवाहा, विवेक यादव, शाहिद, अनुज (डुग्गू), तबरेज, पवन मिश्रा, बृजेश पाठक, नंदिनी जी के साथ कई महिलाओं एवं क्षेत्र के सभी जनमानस उपस्थित रहे।

अरविंद पांडेय
मीडिया प्रभारी, श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन
मो. 9450482227

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here