जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत- आदमपुर में लंबा जाम

0
1

जालंधर: जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने एक नौजवान को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरजन लाल निवासी गांव चुहड़वाली के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवारिक सदस्यों और गुस्साए लोगों ने जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम अभी भी जारी है, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जालंधर से होशियारपुर जाने वाले वाहन चालक सावधान रहें। आदमपुर के पास लंबा जाम लगा हुआ है। वाहन चालक इस रास्ते पर जाने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here