ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने 960 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

0
3
ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने 960 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को संबलपुर में 960 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ”डबल-इंजन” सरकार के तहत राज्य के पश्चिमी इलाके में हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है।

क्षेत्र के सबसे बड़े त्योहार ‘नुआखाई’ के अगले दिन माझी ने 133.47 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 825.83 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 35 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, खेल, सड़क और भवन तथा जल संसाधन जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

जल संसाधन परियोजनाओं में 220.56 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली एक बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना और 8.88 करोड़ रुपये की छोटी सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। माझी ने कहा कि ”डबल-इंजन” सरकार पश्चिमी ओडिशा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here